फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bollywood News zoya akhtar indore ficci event

Bollywood News: किसके साथ समय बिताना पसंद करती हैं जोया अख्तर, बिजनेस वुमन्स ने पूछे रोचक सवाल

Wed, 26 Jun 2024 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

इंदौर में फिक्की के आयोजन में फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने की शिरकत, कई पहलुओं पर की चर्चा। 
 

विज्ञापन
Bollywood News zoya akhtar indore ficci event
इंदौर में फिक्की का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

प्रसिद्ध लेखक, निर्देशक और पटकथा लेखक जोया अख्तर आज इंदौर पहुंचीं। फ्लो इंदौर के कार्यक्रम में उन्होंने कई पहलुओं पर चर्चा की। जोया अख्तर को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी प्रशंसित फिल्मों से खासी पहचान मिली है। 
विज्ञापन


शहर की बिजनेस वुमन्स से जोया ने कहा कि उन्होंने लेखन में महीनों खर्च किए और अपने पसंदीदा अभिनेता का समय मिलने का इंतजार भी किया। उनका मानना है कि एक फिल्म रिलीज के बाद अपनी किस्मत खुद लिखती है और निर्देशक को उसकी किस्मत को स्वीकार करना चाहिए। जोया अपने व्यक्तिगत मूल्यों को अपने पुरुष पात्रों में डालती हैं, जो उनके द्वारा पुरुषों में वांछित गुणों को दर्शाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में दोस्ती के महत्व को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया है।
विज्ञापन


जोया ने कहा 15 साल की उम्र में मीरा नायर की सलाम बॉम्बे देखने के बाद मुझे इस क्षेत्र में आने का मन हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा फिल्म "द गॉडफादर" है, उनका मन सुपरमैन या स्पाइडरमैन जैसी फिल्में बनाने का है। उन्हें नृत्य करना, पढ़ना और अपने तीन कुत्तों के साथ समय बिताना पसंद है। उनका सबसे शर्मनाक पल "मेड इन हेवन" के सेट पर एक अभिनेत्री को निकालना था। जब उनसे वैकल्पिक करियर के बारे में पूछा गया, तो उनका उत्तर था - कानून।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन फ्लो इंदौर की चेयरपर्सन आर विभा जैन सेठी ने किया। उन्होंने सभी का आभार माना। आयोजन में फ्लो इंदौर की संयुक्त सचिव ऋचा संचेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थापक सदस्य आरती सांघी, रेखा मेहता, ममता बकलीवाल और रचना मित्तल शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed