फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bjym bjp fight dhaba Bharatiya Janata Yuva Morcha

Indore News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो शहर अध्यक्ष को ही पीट दिया, जमकर चले लात घूंसे

Sat, 10 Jun 2023 10:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 Jun 2023 10:50 PM IST
सार

इंदौर में एक ढाबे पर हुई मारपीट, ढाबे के अंदर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर भी चलता रहा, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया
 

विज्ञापन
bjym bjp fight dhaba Bharatiya Janata Yuva Morcha
झगड़े का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा में बड़ी घटना हो गई। भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ही मिलकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि सौगात मिश्रा ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिससे नाराज होकर उनकी पिटाई की गई। मामला भंवरकुआं क्षेत्र का है।
विज्ञापन


भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ढाबे पर चर्चा के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार भी मौजूद थे। सौगात मिश्रा ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता पर गलत टिप्पणी कर दी। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाबे में भी जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है और वहां के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मारपीट में प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता भी फट गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करवाया। अब दोनों पक्षों को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद शुभेंद्र अपने समर्थकों के साथ मौके से निकल गए वहीं सौगात मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष सहित जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के पास पहुंचे और घटनाक्रम बताया। सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यालय में युवा मोर्चा के पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed