फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bjym bhartiya janta yuva morcha controversy fight

BJYM: भाजयुमो शहर अध्यक्ष से मारपीट करने वाले नेताओं को संगठन ने बाहर का रास्ता दिखाया

Mon, 12 Jun 2023 02:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 Jun 2023 02:49 PM IST
सार

इंदौर के होटल में प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
 

विज्ञापन
bjym bhartiya janta yuva morcha controversy fight
विवाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद प्रदेश मत्री शुभेंद्र गौड़ और विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को संगठन ने पद से हटा दिया है। प्रदेश कार्यालय से जारी हुए पत्र में लिखा है कि विगत दिवस इंदौर के भंवरकुआं में आपके और अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तनाव एवं विवाद का जो वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा है, उससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह व्यवहार घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने आपको युवा मोर्चा के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता फाड़ दिया था
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक के बाद शनिवार को मोर्चा के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ का आरोप था कि शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने उनके पिता को लेकर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इससे नाराज गौड़ और उनके गुट के कार्यकर्ताओं ने एक ढाबे पर मिश्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का कुर्ता भी फाड़ दिया। इसके बाद विवाद की खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तक भी पहुंची। भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मोर्चा नेताओं के दोनों पक्षों को भाजपा कार्यालय बुलाया, लेकिन भाजपा कार्यालय पर केवल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंवार और शहर अध्यक्ष मिश्रा ही पहुंचे। शुभेंद्र गौड़ भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे हैं। गौड़ और मिश्रा का विवाद बहुत पहले से चल रहा है। बताया जाता है कि मिश्रा के शहर अध्यक्ष बनने का गौड़ विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed