फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: भाजपा नेता को चौराहे पर मारी गोलियां, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी, कई चुनाव में काम किया

Sun, 23 Jun 2024 03:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

मोनू कल्याणे की पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका थी। 
 

विज्ञापन
bjp politician leader monu kalyane murder indore crime news
भाजपा नेताओं के साथ मोनू कल्याणे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी। मोनू मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेहद खास बताया जा रहा है। मोनू की हत्या के बाद विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व विधायक आकाश अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे। मोनू भाजपा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष की पोस्ट पर था। मोनू की पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका थी। 


घटना एमजी रोड इलाके पर चिमनबाग चौराहे की है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। इस आधार पर देर रात से ही कई जगह दबिश देकर हत्यारों की तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

कई गोलियां मारी
आरोपियों ने एक से ज्यादा फायर किये थे। घटना के बाद मोनू को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की मोनू से रंजिश चली आ रही है। मोनू उषा फाटक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे।
bjp politician leader monu kalyane murder indore crime news
आरोपी पीयूष और अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
पहली गोली दोस्तों को मारी
मोनू हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालता है। वह शनिवार रात को इसी की तैयारी में लगे थे। तभी पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बातचीत में मोनू से पूछा कि रैली का समय क्या है। कितने लड़के लेकर आना है। इसके बाद पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। मोनू गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों पर हवा में भी किया था लेकिन दोस्त बच गए। 

बाजार बंद, शवयात्रा में लगा पुलिस बल
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा कि आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक इलाके के रहने वाले हैं। मोनू भी इनके पड़ोस में ही रहता था। वे भाजपा में मोनू के बढ़ते कद से रंजिश पाले हुए थे। इसी के चलते मोनू की हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर मोनू की शवयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और पार्षद जीतू यादव भी मौजूद रहे। किसी घटना की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। आसपास के बाजार भी बंद रहे। 
bjp politician leader monu kalyane murder indore crime news
शवयात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
आरोपियों का घर जलाया
दोनों आरोपियों पर कई थानों में केस दर्ज हैं। मोनू के समर्थकों ने देर रात ही आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद एक वीडियो बनाकर भी जारी किया। वीडियो में लिखा बदला अभी बाकी है। इस दौरान आरोपियों के परिजन घर पर नहीं थे। 

विजयवर्गीय बोले इसमें पुलिस क्या कर सकती है
मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या की है। इसमें पुलिस क्या कर सकती है? दोनों के बीच के झगड़ों की जानकारी मुझे नहीं है। यहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बढ़िया है। 10-20 मर्डर हुए हों, ऐसा कहीं नहीं है। कोई गैंगवार चल रहा हो, ऐसा तो कहीं नहीं है शहर में। मोनू पार्टी का बहुत अच्छा कार्यकर्ता था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed