फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – People of the state are being confused by showing bogus sur

Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- बोगस सर्वे दिखाकर प्रदेश की जनता को कंफ्यूज किया जा रहा है

Sat, 29 Jul 2023 03:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

 महासचिव बनाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का नेता हुं। यह पद उनका सम्मान है। मैने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन कर धन्यवाद दिया तो उन्होंने कहा कि वे उन्हें दूसरी जिम्मेदारी देना चाहते थे, लेकिन फिर महासचिव बनाया।

विज्ञापन
BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – People of the state are being confused by showing bogus sur
फिर भाजपा महासचिव बनाए गए विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चौथी बार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले चुनाव में हम ओवर काफिडेंस में थे और हमसे चूक हो गई थी, लेकिन इस बार भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से भरा है और सक्रिय है। बोगस सर्वे दिखाकर प्रदेश की जनता को कंफ्यूज करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सचाई यह है कि प्रदेश की जानता भाजपा के साथ है। विजयवर्गीय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन आधे मालवा निमाड़ का परिणाम बता देगा। संभाग में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर उत्साहित है और 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाह ने चुनाव अभियान की शुरुआत इंदौर से की और इस सम्मेलन को कराने का मौका हमें दिया हैै।

विज्ञापन

नड्डा जी दूसरी जिम्मेदारी देना चाहते थे

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का नेता हुं। यह पद कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मैने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन कर धन्यवाद दिया तो उन्होंने कहा कि वे उन्हें दूसरी जिम्मेदारी देना चाहते थे, लेकिन फिर महासचिव बना दिया।

विज्ञापन

टुकड़े-टुकड़े गैंग को आगे बढ़ा रही कांग्रेस

इंदौर में आदिवासी महापंचायत में कन्हैया कुमार की मौजूदगी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों को आगे बढ़ा रही है जो देेश को टुकड़े करने की बात करते है। आंतकी अफजल की हिमायत करते है।मुखौटा बदल कर कांग्रेस में आए लोगों को आगे बढाने की कांग्रेस की मानसिकता बताता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए और काफी कुछ विकास की संभावनाएं है। चुनाव में भाजपा को ही सरकार मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed