फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bjp congress rani kamlapati doctor govind singh

Indore News: रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा ने किया नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन

Sun, 16 Apr 2023 07:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

गौरव रणदिवे ने कहा, डॉ. गोविंद सिंह द्वारा की गई टिप्पणी केवल रानी कमलापति नहीं वरन संपूर्ण जनजाति समाज का अपमान है 
 

विज्ञापन
bjp congress rani kamlapati doctor govind singh
पुतले का दहन किया गया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा जनजाति समूह की वीरांगना रानी कमलापति पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर आज 28 मंडल स्तर पर डॉ. गोविंद सिंह के पुतले का दहन किया गया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि डॉ. गोविंद सिंह का बयान ना केवल जनजाति वीरांगना रानी कमलापति का ही नहीं पूरे जनजाति समाज का अपमान है। उनका बयान कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है एवं यह भी साबित होता है कि जब भी जनजाति वर्ग का सम्मान किया जाता है तो कांग्रेस  नेताओं के पेट में दर्द उठने लगता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर गौरव रणदिवे, जयपाल सिंह चावड़ा, गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, सौगात मिश्रा, सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे, आशीष शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें डॉ. गोविंद सिंह का भिंड में अंबेडकर जयंती पर दिए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed