{"_id":"64bd16085b1cf746f505ce84","slug":"bike-slipped-on-the-culvert-in-heavy-rain-youth-washed-away-dead-body-found-in-the-morning-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तेज बारिश में पुलिया पर फिसली बाइक, युवा मोर्चा नेता का भाई बहा, सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तेज बारिश में पुलिया पर फिसली बाइक, युवा मोर्चा नेता का भाई बहा, सुबह मिला शव
Sun, 23 Jul 2023 05:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:29 PM IST
सार
शनिवार देर रात से इंदौर के समीप बेटमा थाना क्षेत्र में बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए। पुलिया पर पानी के तेज बहाव में एक युवक की गाड़ी फिसल गई और युवक बहकर दूर चला गया।
विज्ञापन
तेज बहाव में बहने से युवक की गई जान।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में शनिवार को दो इंच से अधिक बारिश हुई। दिनभर कई रास्तों में जल जमाव रहा। तेज बारिश और पानी के बहाव ने एक युवा की भी जान ले ली। शनिवार देर रात से इंदौर के समीप बेटमा थाना क्षेत्र में बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए। पुलिया पर पानी के तेज बहाव में एक युवक की गाड़ी फिसल गई और युवक बहकर दूर चला गया। जब परिवार के लोगों ने फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। इस पर पुलिस को जानकारी दी। रविवार सुबह युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर युवक का शव परिवार को सौंपा है।
जानकारी के मुताबिक, बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुरा के युवा मोर्चा के नेता रोहित पवार के बड़े भाई राहुल सिंह पवार (28) की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। राहुल का शव देर रात तक नहीं मिला था। सुबह ग्रामीणों ने राहुल का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कालका माता मंदिर श्मशान रोड के पास झाड़ियों में राहुल का शव मिला। बाइक भी नजदीक पानी में पड़ी मिली।
राहुल पवार पीथमपुर में मोबाइल की दुकान पर काम करता था। जहां वह दुकान की चाबी वापस देने जा रहा था। माना जा रहा है कि इस दौरान बेटमा के समीप एक पुलिया पर नाले के तेज बहाव में उसकी बाइक बह गई और उसकी मौत हो गई।