फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Jodo Yatra: Weather, food and fatigue slowed down the pace, more than 20 Bharat Yatris fell ill

Bharat Jodo Yatra:मौसम,खानपान और थकान ने धीमी की रफ्तार, 20 से ज्यादा भारत यात्री हो गए बीमार

Tue, 29 Nov 2022 07:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Nov 2022 07:42 PM IST
सार

 लंच और डिनर में कही दाल बाफले तो कही बेसन चक्की, लड्डू खाने के मेन्यू में थे। उन्हें पचाना भी भारत यात्रियों के लिए आसान नहीं था। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो रही है।  

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Weather, food and fatigue slowed down the pace, more than 20 Bharat Yatris fell ill
बीमार यात्री का उपचार करता मेडिकल कर्मचारी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

छह राज्यों में दो हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुकी भारत जोडो यात्रा के यात्रियों को लगता है कि मालवा-निमाड़ का खान-पान और मौसम रास नहीं आ रहा है। बुरहानपुर से लेकर उज्जैन की यात्रा में 20 से ज्यादा यात्री बीमार हो गए है। उल्टी,दस्त और थकान के कारण कुछ यात्रियों को स्लाइन भी चढ़ाना पड़ी। यात्रा के साथ चल रहे एक डाक्टर भी खुद हो गए है।

विज्ञापन

बदलते मौसम, खान-पान और थकान ने भारत जोड़ो यात्रा के कुछ यात्रियों की हालत पतली कर दी। मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अब तक करीब 20 से यात्रियों को उल्टी, दस्त और पैरों में सूजन की शिकायत हो चुकी है।एक यात्री ने बताया कि बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा जिले ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलना कठिनाई भरा था और धूल ने नाक में दम कर रखा था। इसके अलावा लंच और डिनर में कही दाल बाफले तो कही बेसन चक्की, लड्डू खाने के मेन्यू में थे। उन्हें पचाना भी आसान नहीं था। यात्रा के साथ चल रहे मेडिकल स्टॅाफ की टीम के अनुसार यात्री दस्त की शिकायत लेकर ज्यादा आ रहे है। महिला यात्री निधि शर्मा मंगलवार को पैरों की सूजन का इलाज कराने मेडिकल स्टॅाफ के पास आई थी। धूल के कारण उन्हें एलर्जी भी हो गई थी।

विज्ञापन

 

डाॅक्टर खुद हो गए बीमार

भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेडिकल टीम भी चल रही है। टीम के एक डॅाक्टर उल्टी और दस्त का शिकार होने के कारण बीमार पड़ गए। कई यात्री रास्ते में दुकानों पर चाय पी रहे है। उससे एसिडिटी की शिकायत भी उन्हें हो रही है। सोमवार को इंदौर से यात्रा निकलने के दौरान एक महिला यात्री को अपेंडिक्स का दर्द भी उठा था। उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका आपरेशन भी हुआ है। महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में एक भारत यात्री की मौत भी हो चुकी है, जबकि दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक यात्री की मौत हुई है। भारत जोड़ो यात्रा में 150 से ज्यादा यात्री चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed