{"_id":"6382e895c21f3a68c1542560","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-rides-bike-in-mhow-madhya-pradesh-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश के महू में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश के महू में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, देखें वीडियो
Sun, 27 Nov 2022 10:03 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:03 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाइक चलाई। गांधी ने रविवार सुबह महू से यात्रा शुरू की, यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
राहुल गांधी बाइक चलाते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाइक चलाई। बता दें कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से यात्रा शुरू की। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल गांधी तेज कदमों से चल रहे हैं और पीछे-पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बायपास पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। रंग-बिरंगी कतरन उड़ा कर भी राहुल का स्वागत किया गया। राहुल ने यहां कुछ देर फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वे स्टूडेंट और वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले। वे टी ब्रेक के लिए भी एक जगह रुके। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी भी कदम मिलाकर चल रहे थे।
