{"_id":"663125ee4fab3f509801a63b","slug":"bageshwar-dham-sarkar-dhirendra-krishna-shastri-bhagvat-katha-indore-news-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार के लिए महिला ने पंडाल में हाथ की नस काटी, गंभीर हालत में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार के लिए महिला ने पंडाल में हाथ की नस काटी, गंभीर हालत में इलाज जारी
Tue, 30 Apr 2024 10:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:54 PM IST
सार
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की इंदौर में चल रही भागवत कथा के दौरान एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की भागवत कथा में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को यहां पर कथा में ही एक महिला ने हाथ की नस काट ली। महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। जब वह नहीं मिल पाई तो उसने आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।
विज्ञापन
सीमा नाम की महिला मंगलवार शाम को कथा स्थल पर पहुंची थी। रात करीब आठ बजे कथा समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। यहां सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने रोका तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
सात दिवसीय कथा का आयोजन
बागेश्वर थाम की यहां पर सात दिवसीय कथा चल रही है। इसमें इंदौर के आसपास के कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन लगभग बीस हजार से अधिक लोग कथा में पहुंचे। कई बड़े नेता भी यहां पर आकर धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
