फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Asphalt put on cement road, extravagance in the name of migrant conference

Indore News:सीमेंट की सड़क पर लगा दिया डामर, प्रवासी सम्मेलन के नाम पर फिजूलखर्ची

Tue, 03 Jan 2023 09:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

नगर निगम ने सड़क के कुछ हिस्सों का चौड़ीकरण किया और ग्रीन बेल्ट को भी बढ़ाया, लेकिन अब उसके आसपास डामर का पेचवर्क किया जा रहा है। बिलियंट कन्वेंशन सेंटर और न्याय नगर चौराहे के पास पेचवर्क हुआ है।

विज्ञापन
Asphalt put on cement road, extravagance in the name of migrant conference
सीमेंट की सड़क पर डामरीकरण - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहर के कई सड़कों को सुदंर बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण के नाम पर फिजूलखर्ची भी हो रही है। बापट चौराहा से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक 11 साल पहले बनी सीमेंट की सड़क पर नगर निगम ने जगह-जगह डामर का पेचवर्क कर दिया, ताकि गा़ड़ी में बैठकर आने वाले मेहमानों को दचके का अहसास न हो। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ पहले बने फुटपाथों के पेवर ब्लॉक उखाड़ कर नए लगा दिए गए, जबकि उन्हें पेंट भी किया जा सकता था।

विज्ञापन


पहले सड़क चौड़ी की, फिर पेचवर्क

नगर निगम ने सड़क के कुछ हिस्सों का चौड़ीकरण किया और ग्रीन बेल्ट को भी बढ़ाया, लेकिन अब उसके आसपास डामर का पेचवर्क किया जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर और न्याय नगर चौराहे के पास पेचवर्क हुआ है। इसके अलावा बापट चौराहे के पास ब्रिज पर पुरानी रैलिंग पर ही नई रैलिंग लगा दी गई। उधर इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी सुपर कारिडोर के आठ लेन ब्रिज के कुछ हिस्सों में डामर का पेचवर्क किया है। पांच माह पहले इस ब्रिज पर एक सुराख हो गया था और ब्रिज की एक लेन दो माह के लिए बंद थी।

विज्ञापन


सीमेंट पर डामरीकरण गलत नहीं
इस मामले में नगर निगम के जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि सीमेंट की सड़क पर डामरीकरण गलत नहीं है। पूर्व में भी शहर की कई सड़कों पर डामरीकरण किया गया है। फुटपाथ से जो पुराने पेवर ब्लॉक निकाले गए है। उन्हें स्कीम-136 के ही पुराने मार्गों और बगीचों में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डामर की लेयर स्थाई नहीं रहती

विशेषज्ञ अतुल शेठ का मानना है कि सीमेंट की सड़क पर डामर का पेचवर्क आजकल होने लगा है,लेकिन यह स्थाई नहीं रहता। कुछ दिनों बाद डामर निकल जाता है। कोशिश रही होना चाहिए कि सीमेंट की सड़क पर सीमेंट से ही पेचवर्क किया जाए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed