{"_id":"64ff18c7db91f2df4c0b8cd9","slug":"ashneer-grover-trapped-after-making-controversial-remarks-on-cleanliness-of-indore-fir-filed-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashneer Grover: देश के स्वच्छ शहर इंदौर की सफाई पर विवादित टिप्पणी कर फंसे अशनीर ग्रोवर, हो गई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashneer Grover: देश के स्वच्छ शहर इंदौर की सफाई पर विवादित टिप्पणी कर फंसे अशनीर ग्रोवर, हो गई एफआईआर
Mon, 11 Sep 2023 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 11 Sep 2023 07:16 PM IST
सार
पुलिस ने संजय घावरी की शिकायत पर धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया। संजय ने शिकायत में कहा कि अशनीर ग्रोवर ने भ्रामक टिप्पणी कर इंदौर नगर निगम की छवि धूमिल की है। उनके बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
अश्नीर के खिलाफ इंदौर में केस दर्ज।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर की सफाई व्यवस्था को लेकर भारत-पे के सह-फाउंडर अशनीर ग्रोवर को विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने ग्रोवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। ग्रोवर ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इंदौर स्वच्छता का सर्वे खरीदता है। बार-बार पहले नंबर पर तभी आ सकते है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रकरण दर्ज कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
लसुडि़या पुलिस ने संजय घावरी की शिकायत पर धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया। संजय ने शिकायत में कहा कि ग्रोवर ने भ्रामक टिप्पणी कर नगर निगम की छवि धूमिल की है। उनके बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। वे सोमवार को थाने पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने ग्रोवर को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
ग्रोवर ने कहा था- इंदौर स्वच्छता सर्वे खरीदता है
एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि दो-तीन साल से सुन रहा हूं कि इंदौर सफाई में नंबर वन है। सड़कों से रैपर उठाना सफाई नहीं होती है। मुझे तो लगता है कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद रखा है। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवकों ने ग्रोवर की हूटिंग भी की। ग्रोवर नहीं रुके और लगातार सफाई व्यवस्था को कोसते रहे। ग्रोवर की टिप्पणी से आहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रोवर के खिलाफ मानहानि का केस लगाया जाएगा। प्रकरण दर्ज कराने की बात कही थी। सोमवार को ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन
