फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Anti-BJP slogans raised in front of Minister Silavat, possibility of triangular contest in Depalpur

Mp Election 2023: मंत्री सिलावट के सामने लगे भाजपा विरोधी नारे, देपालपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Mon, 02 Oct 2023 02:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल को टिकट दिया है। कई वर्षों से भाजपा पटेल परिवार को ही टिकट दे रही है। मनोज के पिता निर्भय सिंह पटेल भी देपालपुर से विधायक रह चुके है।

विज्ञापन
Anti-BJP slogans raised in front of Minister Silavat, possibility of triangular contest in Depalpur
मंत्री के सामने जताया विरोध। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देपालपुर में मनोज पटेल की उम्मीदवारी का भाजपा कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे है। हिन्दू संगठन से जुड़े देपालपुर के नेता राजेंद्र चौधरी के समर्थकों ने विरोध की कमान संभाल रखी है। उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट के सामने भी भाजपा को वोट नहीं के नारे लगाए और मंत्री को चुपचाप लौटना पड़ा।

विज्ञापन

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल को टिकट दिया है। कई वर्षों से भाजपा पटेल परिवार को ही टिकट दे रही है। मनोज के पिता निर्भय सिंह पटेल भी देपालपुर से विधायक रह चुके है।

विज्ञापन


इस बार देपालपुर से राजेंद्र चौधरी भी दावेदारी कर रहे थे। राजेंद्र भी भाजपा से जुड़े है और मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में वे गिरफ्तार हो चुके है। बाद में कोर्ट ने राजेंद्र को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से राजेंद्र क्षेत्र में सक्रिय है और कई सामाजिक कार्यक्रम भी करा चुके है। उसके समर्थक ही मनोज की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे है। विधानसभा क्षेत्र में गए मंत्री तुलसी सिलावट के सामने भी समर्थकों ने नारेबाजी कर और तख्तियां लहराकर विरोध दर्ज कराया।



वरिष्ठ नेता चौधरी को समझा चुके है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है। चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यदि वे भी चुनाव लड़ते है तो फिर देपालपुर में इस बार त्रिकोणीय मुकाबल हो सकता है। उधर देपालपुर विधायक विशाल पटेल का कांग्रेस से दूसरी बार फिर उम्मीदवार बनना तय है,हालांकि इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल भी कांग्रेस से टिकट मांग रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed