फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Annapurna temple built in 20 crores, the temple will be inaugurated on February 3

Indore News: 20 करोड़ में तैयार अन्नपूर्णा मंदिर, 3 फरवरी को होगा मंदिर का लोकार्पण

Fri, 27 Jan 2023 02:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Jan 2023 02:24 PM IST
सार

छह दशक पुराने अन्नपूर्णा मंदिर शहर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। वर्तमान मंदिर में स्थापित मां अन्नपूर्णा, कालका और सरस्वती की मूतियों की प्रतिष्ठा नए मंदिर में की जाएगी। नए मंदिर की लंबाई 108 फीट और चौड़ाई 54 फीट है। 

विज्ञापन
Annapurna temple built in 20 crores, the temple will be inaugurated on February 3
इंदौर में नया अन्नपूर्णा मंदिर तैयार - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

20 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण में तीन साल का समय लगा। फिलहाल मंदिर में प्रवेश भक्तों के लिए बंद किया गया है, क्योकि 3 फरवरी को शिखर पर कलश प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण के बाद मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। 31 जनवरी से कार्यक्रम शुरू होगा। शुक्रवार को मंदिर की तैयारियों का जायजा लेने मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी पहुंचे और उन्होंने संतों से चर्चा की।

विज्ञापन

छह दशक पुराने अन्नपूर्णा मंदिर शहर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। परिसर में नए मंदिर का निर्माण 6600 वर्गफीट में किया गया है। वर्तमान मंदिर में स्थापित मां अन्नपूर्णा, कालका और सरस्वती की मूतियों की प्रतिष्ठा नए मंदिर में की जाएगी। नए मंदिर की लंबाई 108 फीट और चौड़ाई 54 फीट है। मुख्य कलश की ऊंचाई 81 फीट है। नया मंदिर सफेद मकराना संगमरमर से बनाया गया है और काफी खुबसूरत नजर आ रहा है। नए मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मनाया जाएगा। महोत्सव में जूना पीठाधीश स्वामी अवधेशानंदगिरि महाराज के अलावा विभिन्न मठ-मंदिरों और अखाड़ों के प्रमुख जुटेंगे। आयोजन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रतिष्ठा की विधियों के लिए बनारस और नासिक से विद्वान आ रहे हैै।

विज्ञापन

लाकडाउन के कारण छह माह तक रुका था निर्माण

नए मंदिर का भूमिपूजन तीन साल पहले 29 जनवरी को किया गया था, लेकिन कोरोना के बाद लगे लाॅकडाउन में मंदिर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। छह माह तक काम बंद रहा, लेकिन लाॅकडाउन खुलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और मंदिर तीन साल में पूरा हो गया। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंदगिरि ने बताया कि 31 जनवरी को मंडप देवता स्थापना,होगी। एक फरवरी को स्थापित देवता पूजन, अगि्न स्थापना, आरती होगी। 2 फरवरी को 108 कलशों द्वारा मूर्ति स्नान होगा। 3 फरवरी को मुख्य आयोजन में शिखर पर कलश प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण के बाद शाम 4 बजे से मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक द्वार है मंदिर का
पुराना अन्नपूर्णा मंदिर आर्य और द्रविड़ स्थापत्य शैली में बनाया गया हैै। मंदिर का निर्माण महामंडलेश्वर स्वामी प्रभानंदगिरि महाराज ने वर्ष 1959 में करवाया था। मंदिर का द्वारा काफी आकर्षक है। इस तरह के द्वारा दक्षिण भारत के मंदिरों में देखने को मिलते है। मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण 1975 में किया गया था। परिसर में मां अन्नपूर्णा, शिव, हनुमान, कालभैरव आदि के मंदिर हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर रंगीन पौराणिक आकृतियां बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed