{"_id":"63bf7dffba0fc21cbf2b4899","slug":"amul-company-will-invest-400-crores-in-madhya-pradesh-sanchi-will-get-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Investors Summit 2023: अमूल कंपनी मध्य प्रदेश में करेगी 400 करोड़ का निवेश, सांची को मिलेगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Global Investors Summit 2023: अमूल कंपनी मध्य प्रदेश में करेगी 400 करोड़ का निवेश, सांची को मिलेगी टक्कर
Thu, 12 Jan 2023 08:56 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:56 AM IST
सार
गुजरात के दुग्ध सहकारी आंदोलन की देन अमूल कंपनी देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुकी है। गुजरात में श्वेत क्रांति की नींव रखने वाली कंपनी मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा प्लांट लगाना चाहती है। कंपनी 400 करोड़ का निवेश करेगी।
विज्ञापन
अमूल कंपनी भी लगाएगी उज्जैन में प्लांट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ दूध सप्लाई करने वाली कंपनी अमूल गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में अपना कारोबार फैलाने की तैयारी में है। इन्वेस्टर्स समिट में कंपनी ने चार सौ करोड़ के निवेश की पेशकश की है। कंपनी उज्जैन के पास एक प्लांट लगाना चाहती है। इसके बाद दूध का उत्पादन अमूल मध्य प्रदेश से ही कर सकेगी।
विज्ञापन
अभी गुजरात से अमूल के मिल्क प्रोडक्ट बिक्री के लिए मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में जाते है। यदि अमूल ने यहां कारोबार बढाया तो मध्य प्रदेश स्टेट को आपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सांची दूध व अन्य प्रोडक्ट को व्यावसायिक स्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश में डेयरी फेडरेशन का गठन भी गुजरात के आणंद की त्रि स्तरीय सहकारिता के मॉडल को अपनाकर ही किया गया, लेकिन सांची अमूल की तरह अपना कारोबार ज्यादा नहीं फैला पाया। फिलहाल प्रदेश में छह दुग्ध संघ है जो सांची ब्रांड से दूध व उससे जुड़े उत्पाद बेचते है।
विज्ञापन
400 करोड़ का निवेश
अमूल कंपनी ने मध्य प्रदेश में अपने कारोबार के विस्तार के लिए 400 करोड़ के निवेश की योजना तैयार की है। कंपनी के अफसरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी की है। कंपनी ने एमपीआरडीसी के पोर्टल पर इंटेशन टू इन्वेस्ट फाइल भी किया है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के किसानों व दुध उत्पादकों को एक हजार करोड़ का आर्थिक लाभ होगा। अमूल कंपनी उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में एक प्लांट लगाना चाहती है।
विज्ञापन
आपको बता दे कि उज्जैन के आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन होता है। उज्जैन, तराना और रतलाम का मावा भी काफी प्रसिद्ध माना जाता है। अमूल ने संभवत: इस वजह से उज्जैन को प्लांट लगाने के लिए चुना है।
