फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   akshay bam indore news dhara 307 and 420 case

Akshay Bam: बढ़ रही हैं अक्षय बम की परेशानियां, 17 साल पुराने केस में अब धारा 420 लगाने की मांग

Tue, 21 May 2024 07:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 May 2024 07:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में प्रत्याशी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जमीन के मामले में लगातार नई परेशानियां आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
akshay bam indore news dhara 307 and 420 case
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय बम के खिलाफ 17 साल पुराने केस में अब धोखाधड़ी सहित अन्य धाराएं बढ़ाने की मांग कोर्ट से की गई है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अक्षय पर धारा 307 बढ़ाई गई थी। इसके बाद अक्षय ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन वापस ले लिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मामले में अब कोर्ट ने आठ जुलाई तक पुलिस को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन


वकील ने कहा पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की
केस में फरियादी युनूस पटेल के वकील मुकेश देवल ने बताया कि पुलिस ने मामले में अक्षय बम के खिलाफ जो जांच की थी वो अपूर्ण है। हमने ये मांग की है कि जांच को मनमाने तरीके से किया गया है, उसमें बहुत सारी कमियां थी। उन्हें दूर करना चाहिए। हमारी मांग है कि आरोपियों से दस्तावेज जब्त किए जाएं। केस दर्ज होने के पहले 6 एग्रीमेंट है। बाउंस चेक है जिस पर अक्षय बम की साइन है। इस तरह 420, 406 और 409 की धारा भी केस में बनती है। पुलिस ने ये जांच नहीं की। पुलिस ने केस को कमजोर करने की कोशिश की है। रिंकू वर्मा जो प्रत्यक्षदर्शी था उसके बयान लिए जाएं और केस में धाराएं बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन


बिना पैसे दिए जमीन पर कब्जा करने की मंशा थी
वकील ने बताया कि हमने मांग की है कि 17 साल में अक्षय बम और पटेल परिवार के बीच में जो भी मामले हुए हैं उनके सारे दस्तावेज रिकॉर्ड पर लिए जाएं। बिना पैसे दिए अक्षय की जमीन पर कब्जा करने की मंशा रही है। सोमवार को कोर्ट में आवेदन लगाया था। जिस पर से कोर्ट ने आठ जुलाई की तारीख तय की है और थाना प्रभारी खजराना से से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed