फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ahilyabai holkar mata smarak Memorial

Ahilyabai Holkar: स्मारक में आकार लेंगी अहिल्या माता के जीवन की घटनाएं, कैबिनेट ने दी जमीन

Tue, 25 Apr 2023 10:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

ताई और मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, जल्द शुरू होगा काम, आने वाली पीढ़ी को यह स्मारक संस्कार और मूल्य देगा

विज्ञापन
ahilyabai holkar mata smarak Memorial
अहिल्याबाई - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्री-परिषद की बैठक हुई। इसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक प्रतिष्ठान को ग्राम कस्बा इंदौर में 1.215 हेक्टेयर भूमि का निःशुल्क आवंटन करने का निर्णय लिया गया। इस नि:शुल्क जमीन आवंटन पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


आने वाली पीढ़ी के लिए संस्कारों का मुख्य केंद्र होगा यह स्मारक
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि हमने इसके लिए पुराने आरटीओ कार्यालय के पास की जमीन मांगी थी। अभी मेरे पास कागज नहीं आए हैं। कागज आने पर ही पता चलेगा कि कहां और कितनी जमीन मिली है। जमीन मिल गई यह बहुत बड़ा काम हो गया अब हमें स्मारक की योजना बनानी है। हम इस स्मारक को इस तरह का बनाएंगे कि उससे अहिल्या मां के जीवनभर के मूल्य और संस्कार प्रदर्शित हो सकें। उन्होंने अपने जीवन में जो भी काम किए हैं वह सब हम इस स्मारक में समेटने का प्रयास करेंगे। आने वाली पीढ़ी को यह स्मारक संस्कार और मूल्य देगा। मेरा सपना था कि मैं इसे बनवा पाऊं आज उसकी शुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन


स्मारक से इंदौर का गौरव दुनियाभर में बढ़ेगा
इस फैसले पर हम इंदौर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मां देवी अहिल्याबाई होल्कर इंदौर का गौरव हैं। उनकी स्मृति में स्मारक बनने और प्रतिमा स्थापित होने से इंदौर का गौरव देश-विदेश में बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed