Indore: अभिनेता वरुण धवन बोले- अब मैं अच्छे काम पर फोकस करता हूं, रिजल्ट के बारे में ज्यादा नहीं सोचता
अभिनेता वरुण कहते हैं कि इंदौर मेरे लिए लकी है। इंदौर में जिस फिल्म को दर्शक मिल जाते हैं, वह फिल्म हिट रहती है। मुझे यहां का खाना भी बेहद पसंद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के सिलसिल में इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। कई सवालों के जवाब दिए। वरुण मानते हैं कि काम का दबाव हर क्षेत्र में रहता है, लेकिन इससे रिजल्ट प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर फिल्ड में अब प्रेशर बढ़ गया है। माता-पिता, रिश्तेदार, समाज का प्रेशर हम पर रहता है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम कितना दबाव-तनाव सहन कर सकते है।
वरुण ने कहा कि पहले मैं भी परिणाम के बारे में ज्यादा सोचता था, लेकिन अब मैं सिर्फ काम पर फोकस करता हूं। आसपास की सारी आवाजेंं मैं म्यूट पर डाल देता हुं। अब परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मेरे माता-पिता को मुझसे ज्यादा उम्मीदें हैं। मैं अपने काम से बस उन्हें खुश रखना चाहता हूं।
कृति ने कहा कि छह साल साल पहले मैने वरुण के साथ दिलवाले फिल्म की थी। तब हम अच्छे दोस्त बने थे। समय के साथ दोस्ती और गहरी होती चली गई। अब हमारे बीच केमेस्ट्री है। इससे सीन करने में मदद मिलती है। वरुण मुझे गाइड भी करते है। हमारे साथ ऐसा नहीं होता कि तुम तुम्हारा सीन देखो, मैं मेरा सीन देखूं।
मेरे लिए इंदौर लकी है
वरुण धवन ने कहा कि मैं जिस भी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर आया। वह फिल्म हिट रही है। भेड़िया फिल्म के प्रमोशन के लिए जब इंदौर का नाम तय हुआ कि मुझे खुशी हुई। मेरे पापा कहते हैं कि इंदौर में जिस फिल्म को दर्शक मिल जाते हैं, वह फिल्म हिट रहती है। मुझे यहां का खाना भी बेहद पसंद है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया बदल गई है। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में दस साल हो चुके हैं, लेकिन मैं अभी भी खुद को न्यू कमर मानता हुं। मुझे अपने दर्शकों का प्यार फिर जीतना है। दो साल तक हमने कहा कि घर पर रहो। अब लोगों को हम कह रहे हैं कि थिएटर में आओ। फिल्म देखो।
