फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Accountant transferred Rs 19 lakh after seeing owner's message

Cyber Fraud: मालिक का मैसेज देख अकाउंटेंट ने 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए, बिहार के मजदूर का खाता निकला

Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
सार

शहर की प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ साइबर फ्राड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठग ने मालिक के नाम से मैसेज भेजकर 19 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। 
 

विज्ञापन
Accountant transferred Rs 19 lakh after seeing owner's message
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में साइबर क्राइम इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि पुलिस भी परेशान है। साइबर ठग नए नए तरीकों से फ्राड कर रहे हैं। अब इंदौर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पीडी अग्रवाल एंड कंपनी के साथ लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


कैसे हुआ फ्राड
पीडी अग्रवाल एंड कंपनी की अकाउंटेंट को डायरेक्टर के नाम से मैसेज आया। उसमें लिखा था कि इस अकाउंट में 19 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। डीपी पर डायरेक्टर की तस्वीर लगी थी। ठग ने यह भी मैसेज किया कि मैं मीटिंग में हूं पैसे जल्दी डाल दो। अकाउंटेंट ने पुष्टि करने के लिए डायरेक्टर के ड्राइवर को फोन किया। ड्राइवर ने बताया कि वे अभी मीटिंग में ही हैं। इस पर अकाउंटेंट को पुष्टि हो गई और उसने खाते में पैसे डाल दिए। बाद में पता चला कि वह खाता बिहार के मजदूर के नाम पर था। जब पुलिस ने मजदूर को पकड़ा तो उसे पता ही नहीं था कि उसके नाम से खाता बना है और उससे साइबर फ्राड हो गया है। मजदूर के खाते से भी यह पैसे अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे। अब पुलिस इन खातों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


डीपी में दिख रही थी डायरेक्टर की फोटो
अकाउंटेंट दीपा सेठिया ने बताया कि 17 जून 2023 को उसके व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। जिसमें कंपनी के निदेशक महेन्द्र अग्रवाल की डीपी लगी थी। मैसेज करने वाले ने खुद को डायरेक्टर बताते हुए कहा कि यह उनका प्रायवेट नंबर है यह नंबर किसी को दे नहीं। मैं एक अकाउंट नंबर दे रहा हूं, उसमें 19 लाख 90 हजार ट्रांसफर कर दीजिए। कॉलर ने नरुपा जगदाले का अकाउंट नंबर दिया। इसके बाद दीपा सेठिया ने दिए अकाउंट नंबर में पैसे जमा कर दिए। टीआई जितेन्द्र यादव के मुताबिक पीडी अग्रवाल की अकाउंटेंट दीपा सेठिया की शिकायत पर अकाउंट होल्डर ब्रजेश कुमार यादव निवासी गोपालगंज, बिहार, सुनीता देवी निवासी झरसीगुड़ा, उड़ीसा, अभिषेक कुमार निवासी सिवान, बिहार, सुमित निशाद निवासी रुद्रपुरा, उत्तराखंड और दीपक कुमार निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed