{"_id":"6a8ab21d3c7eefa13107f75e","slug":"indore-news-jitu-patwari-brother-nana-patwari-betting-case-dubai-connection-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जीतू पटवारी के भाई के मोबाइल से खुला अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क, हिरासत में ले सकती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जीतू पटवारी के भाई के मोबाइल से खुला अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क, हिरासत में ले सकती है पुलिस
Sun, 23 Aug 2026 02:11 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
पुलिस ने एप और आईडी उपलब्ध कराने वाले सौम्य प्रीत शिंदे समेत 3 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने मामले में संगठित सट्टा संचालन और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं।
विज्ञापन
नाना पटवारी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में सट्टा मटका केस की जांच में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस नाना पटवारी को दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। नाना के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के जरिए इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़ने का खुलासा हुआ है।
डिजिटल सबूतों से उजागर हुए अंतरराष्ट्रीय तार
पुलिस पड़ताल के दौरान नाना पटवारी के मोबाइल से 2 ऑनलाइन सट्टा एप की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि नाना ने क्रिकेट बेटिंग के लिए सौम्य प्रीत शिंदे से आईडी ली थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था। इन्हीं तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस मनीष पमनानी, पिंकेश माहेश्वरी और बंटी असरानी जैसे प्रमुख सट्टेबाजों के कनेक्शन तक पहुंची है।
दुबई और अन्य देशों से संचालित हो रहा नेटवर्क
इंदौर डीसीपी जोन 2 नरेंद्र रावत के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच के बाद सट्टेबाजी गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। इस गिरोह के कई सदस्य सीधे दुबई और अन्य विदेश आधारित सट्टेबाजों के संपर्क में थे। विदेशी बुकिया एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा एप और वेबसाइट के लिंक भारत में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई में 3 नए आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए राजेंद्र नगर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राहुल निंबोला जो राजेंद्र नगर का निवासी है, सौम्य प्रीत शिंदे जिसने नाना पटवारी तक एप और आईडी पहुंचाई थी, तथा धर्मेंद्र खींची जो रावजी बाजार क्षेत्र का निवासी है, शामिल हैं। पुलिस धर्मेंद्र खींची और राहुल निंबोला के विदेशी सट्टेबाजों से संबंधों के अलावा जूनी इंदौर क्षेत्र के किक्का के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
12 आरोपी गिरफ्तार और सख्त धाराएं जोड़ी गईं
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों पर जुआ अधिनियम के साथ BNS की संबंधित धाराओं, संगठित सट्टा संचालन और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसीपी राजेश दंडोतिया ने स्पष्ट किया है कि नाना पटवारी का नाम नेटवर्क में सामने आने के बाद पुलिस उनकी भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जांच में सामने आए अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।