फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore:A mini truck hit Kanwadis in Choral near Indore, one dead, five injured

Indore:इंदौर के समीप चोरल में मिनी ट्रक ने कावंडि़यों को मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Wed, 30 Jul 2025 11:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Jul 2025 11:32 PM IST
सार

घायल कावंड़िए इंदौर के राज नगर और नगीन नगर के है। वे पिछले सप्ताह ही यात्रा पर निकले थे और ओंकारेश्वर से जल भरकर उज्जैन जा रहे थे। रास्ते में चोरल के समीप तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे का शिकार हुए कावंड़ियों को इंदौर लाया गया।

विज्ञापन
Indore:A mini truck hit Kanwadis in Choral near Indore, one dead, five injured
इस मिनी ट्रक ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर से जल भर उज्जैन जा रहे कावंड़ियों के जत्थे में बुधवार रात एक मिनी ट्रक घुस गया। इससे छह कावंड़िए घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। जिसमे से एक की हालत गंभीर है। घायलों को देखने अस्पताल में अफसर भी पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त कर थाने भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

घायल कावंड़िए इंदौर के राज नगर और नगीन नगर के है। वे पिछले सप्ताह ही यात्रा पर निकले थे और ओंकारेश्वर से जल भरकर उज्जैन जा रहे थे। रास्ते में चोरल के समीप तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरे वाहनों की मदद से हादसे का शिकार हुए कावंड़ियों को इंदौर लाया गया, लेकिन एक कावंड़िए की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन



हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी एमवाय अस्पताल पहुंच गए है। हादसे में आदर्श नामक युवक की मौत हो गई,जबकि यश पिता संदीप को गंभीर चोटें आईं है। हादसे में जितेंद्र पिता प्रेमनारायण, विकास पिता बाबूलाल, शुभम पिता सुरेश, दुर्गेश पिता विजय व ध्रुव पिता सत्यनारायण घायल हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन ने कावड़ यात्रा के मद्देनजर इंदौर-खंडवा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है, ताकि कोई हादसा न हो सके, लेकिन इसके बावजूद मिनी ट्रक के कारण बुधवार रात को हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed