फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   60 years old Nehru Stadium of Indore will be demolished, preparations are on to build a new sports complex

Indore: टूटेगा 60 साल पुराना इंदौर का नेहरू स्टेडियम, नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी

Wed, 05 Jul 2023 08:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Jul 2023 08:38 PM IST
सार

 स्टेडियम को नए सिरे से बनाने की घोषणा मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस के आयोजन में की थी। इसकी योजना पर काम चल रहा है। पुराने स्टेडियम को तोड़कर नया स्पोर्टस काम्प्लेक्स बनेगा।

विज्ञापन
60 years old Nehru Stadium of Indore will be demolished, preparations are on to build a new sports complex
नेहरू स्टेडियम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर की खेल गतिविधियों के केंद्र नेहरू स्टेडियम को तोड़कर नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसकी योजना नगर निगम बना रहा है और इस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाॅल ग्राउंड के अलावा इनडोर स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े नेहरू स्टेडियम, छोटे नेहरू स्टेडियम, जोनल कार्यालय की जमीन को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी प्रमुख खेल गतिविधियों के मैदान एक ही जगह रहें। इसमें अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी निर्माण
इसके निर्माण का जिम्मा स्मार्ट सिटी कंपनी को दिया जाएगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि स्टेडियम को नए सिरे से बनाने की घोषणा मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस के आयोजन में की थी। इस योजना पर काम चल रहा है। पुराने स्टेडियम को तोड़कर नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से ज्यादा दुकानें, फूड कोर्ट होंगे
इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 50 से ज्यादा दुकानें, फूड कोर्ट भी होंगे। नगर निगम की मंशा है कि तीन चार माह में इसकी प्लानिंग को मूर्तरुप देकर इस साल इसके निर्माण का भूमिपूजन भी हो जाए। 


60 साल पहले बना था स्टेडियम
नेहरू स्टेडियम का निर्माण 1963 में हुआ था। यहां 15 से ज्यादा खेल संगठनों के कार्यालय है। स्टेडियम के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। न मैदान को खेलने लायक बनाया जाता है और बिल्डिंग का रखरखाव होता है। स्टेडियम के कई हिस्से खतरनाक हो चुके हैं। नेहरू स्टेडियम शहर की विरासत है। स्टेडियम में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के कई मैच हुए। सचिन तेंदुलकर के 10 हजार रन इस स्टेडियम में पूरे हुए थे। इसी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का मैच भी हो चुका है। 1983 से 2001 तक 9 क्रिकेट मैच यहां खेले गए। नए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इनडोर स्टेडियम भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed