फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   250 crore black money earned from property, documents seized by ED

Indore: ढाई सौ करोड़ की काली कमाई प्राॅपर्टी से बनाई, ईडी ने किए दस्तावेज जब्त

Fri, 12 May 2023 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 May 2023 08:58 PM IST
सार

गुरुवार सुबह ईडी की टीम सुरेंद्र संघवी के दफ्तर, बंगले और अन्य ठिकानों पर छापा मारने टीम पहुंची थी।  संघवी के साथ दीपक मद्दा के घर भी टीम जांच के लिए पहुंची। सुरेंद्र, प्रतिक,दीपक मद्दा जमीन की खरीदी व हेराफेरी करने वाली कंपनी सिंपलेक्स से जुड़े है।

विज्ञापन
250 crore black money earned from property, documents seized by ED
संघवी के प्रगति विहार के इस बंगले पर मारा था छापा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के भूमाफिया सुरेंद्र संघवी और दीपक मद्दा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारकर 250 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का पता लगाया है। इससे संबंधित प्रॉपर्टी के दस्तावेज अफसरों ने जब्त किए हैं। इसके अलावा 91 लाख रुपय से ज्यादा नकद भी बरामद हुए हैं। ईडी के अफसरों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुरेंद्र संघवी और उसके बेटे प्रतीक संघवी से पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई। पूछताछ आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


सुरेंद्र संघवी अयोध्यापुरी जमीन घोटाले का मुख्य आरोपी है। शहर के कई इलाकों में संघवी की प्राॅपर्टी है। दो साल पहले प्रशासन ने संघवी के खिलाफ जमीन घोटाले को लेकर छह प्रकरण दर्ज कराए थे। तब ईडी को भी जमीन और घोटाले में काली कमाई की लिंक मिली थी और अफसरों ने घोटाले से जुड़ी फाइल भी मंगाई थी। तब से ही संघवी ईडी की रडार पर है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ईडी की टीम सुरेंद्र संघवी के दफ्तर, बंगले और अन्य ठिकानों पर छापा मारने टीम पहुंची थी। जांच दूसरे दिन भी चली। संघवी के साथ दीपक मद्दा के घर भी टीम जांच के लिए पहुंची। सुरेंद्र, प्रतीक और दीपक मद्दा जमीन की खरीदी व हेराफेरी करने वाली कंपनी सिंपलेक्स से जुड़े हैं। कुछ समय पहले आयकर ने भी संघवी परिवार पर छापा मारा था। तब भी बड़े पैमाने पर जमीन के कारोबार के दस्तावेज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा दर्ज प्रकरणों में सुरेंद्र संघवी कोर्ट से जमानत ले चुका है, लेकिन अब उसके खिलाफ ईडी मनी लांड्रिंग का नया केस दर्ज कर सकती है। सुरेंद्र का छोटा भाई पंकज संघवी कांग्रेस नेता है। पंकज संघवी सांसद, मेयर और विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अफसरों को मद्दा के घर से भी प्राॅपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल दीपक मद्दा जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed