फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   21 dead bodies recovered from stepwell overnight, campaign still going on

Indore News: बेलेश्वर मंदिर की बावड़ी से रातभर में निकाले गए 21 शव, अभियान अभी भी जारी

Fri, 31 Mar 2023 10:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 31 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

बचाव कार्य में बावड़ी में गिरी जालियां और स्लैब का लोहे के सरिए भी बाधक बने हुए थे। ज्यादातर शव उनके नीचे मलबे में भी दबे थे। सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने पहले सरियों को कटर से काटा और फिर भीतर तक जाने का रास्ता बनाया।

विज्ञापन
21 dead bodies recovered from stepwell overnight, campaign still going on
मंदिर की बावड़ी मे रात भर खोजे गए शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी से बीते दस घंटों में २१ शव निकाले। रात को बचाव कार्य के लिए सेना की मदद ली गई। महू से आए सेना के ७० जवानों ने सुबह चार बजे तक २१ शव निकाले, जिनमें तीन बच्चे शामिल है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। उन्हें बावडी में खोजने का अभियान जारी है। इस बावड़ी मेें रामनवमी के यज्ञ के दौरान 50 से ज्यादा लोग हवन करते समय गिर गए थे। जिसमें 35 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


लोहे काटकर बनाया रास्ता
बचाव कार्य में बावड़ी में गिरी जालियां और स्लैब का लोहे के सरिए भी बाधक बने हुए थे। ज्यादातर शव उनके नीचे मलबे में भी दबे थे। सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने पहले सरियों को कटर से काटा और फिर भीतर तक जाने का रास्ता बनाया। इसके बाद खूनी बावड़ी से एक के बाद एक शव बाहर आते रहे।
विज्ञापन


पुजारी बैठे थे एक तरफ, इसलिए सुरक्षित बचे
मंदिर में रामनवमी पर यज्ञ हो रहा था। बावड़ी के मध्य हिस्से में भीड़ बैठी थी, जबकि पुजारी हवन कुंड के दूसरी तरफ बैठकर आहुतियां डलवा रहे थे। जब अचानकर भरभराकर छत गिरी तो जिस हिस्से में पुजारी बैठे थे, वह सुरक्षित रहा। इस कारण वे गिरने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर ने टोका तो झूले से उतरे जवान
राहत कार्य के लिए नगर निगम ने एक झूला तैयार किया था। उसमें बैठकर जवान नीचे जा रहे थे और शव को खोजकर उसमें ला रहे थे। एक बार झूले में पांच जवान खड़े होकर नीचे जाने लगे। यह देख सैन्य अफसर ने झूले की मजबूती पर सवाल उठाया और कहा कि झूले एक साथ पांच लोग न जाए। शव भी झूले में लाने से वजन और बढ़ जाएगा। इसके बाद दो जवान झूले से उतर गए।

बावड़ी से निकले पर्र्स, मोबाइल और चश्मे
बावड़ी से शवों के साथ सैन्य जवानों को पर्स, चश्मे, मोबाइल फोन भी मिले। उसे भी एकत्र कर जूनी इंदौर पुलिस के हवाले सौंप दिया गया, ताकि निशानदेही
के लिए वे काम आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed