फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   11 firecracker factories and shops closed in Indore

Indore News: इंदौर में 11 फटाखा फैक्ट्री और दुकानें बंद, हरदा हादसे के दूसरे दिन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 09:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

सभी एसडीएम ने अपने क्षेत्रों में दिनभर जांच की, अनियमितता पाए जाने पर 11 जगह कार्रवाई भी की गई। देर रात तक चलती रही जांच। 
 

विज्ञापन
11 firecracker factories and shops closed in Indore
गोदामों को सील किया गया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

हरदा में बारूद की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद इंदौर की फटाखा फैक्ट्रियों में भी जांच जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के बाद बुधवार को भी जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा फटाखा फैक्ट्री और गोदामों की जांच की गई। जांच के दौरान लायसेंस की वैधानिकता, सुरक्षा के मापदण्डों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 13 फटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों को सील किया गया। उक्त संस्थानों के संचालकों के विरुद्ध अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

 
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण करें। निर्देश दिए गए हैं कि पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों में सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित होने चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की वैधानिकता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी क्रम में इंदौर जिले के एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। आज भी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पटाखा फैक्ट्री एवं गोदामों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 
डॉ. अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि आज एसडीओपी एवं थाना प्रभारी किशनगंज के साथ पटाखे की दुकानों की जांच की गई। इसमें  अनियमितताएं पाए जाने पर ग्राम हरसोला में ओम सांई बाबा एजेंसी प्रोपराइटर जयप्रकाश सुखरानी के गोदाम एवं दुकान को सील किया गया है। इनके पास भंडारण का लाइसेंस था, यह भंडारण के अतिरिक्त कच्चा रॉ मैटेरियल बुलाकर उनको री पैकिंग करके उनका भी विनिर्माण का काम कर रहे थे। इन्होंने शर्तों का उल्लंघन किया है। इनके खिलाफ थाना किशनगंज में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विजय ट्रेडर्स प्रो.भारत भजनलाल हरसोला की दुकान के लाइसेंस में उल्लेखित क्षमता से अधिक भंडारण पाए जाने से उनकी दुकान को भी सील किया गया है। इसके अतिरिक्त कृति फायर वर्क्स प्रो जितेंद्र पवार, ओम साइ एजेंसी प्रो गिरीश मधुकर तथा शुभम एजेंसी तरफे ललित परानी सभी ग्राम हरसोला इन्होंने लाइसेंस के साथ जो ड्राइंग स्वीकृत है उससे अधिक टीन शेड का अतिरिक्त निर्माण किया है जो शर्तों का उल्लंघन है, उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एसडीएम महू विनोद राठौड़ ने बताया कि महू क्षेत्र में देर रात दो और गोदाम पटाखों के सील किए गए हैं। इनमें राजकुमार पिता ईश्वरदास ग्राम सिमरोल तथा वल्लभदास पिता वीरूमल ग्राम घोसीखेड़ा शामिल हैं। इनके पास क्षमता से अधिक मात्रा में स्टॉक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिचौली हप्सी की एसडीएम कल्याणी पाण्डे ने बताया कि आज थाना क्षेत्र तेजाजी नगर में राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फटाखे भंडारण के 14 गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। विस्फोटक नियमों का पालन ना किए जाने पर 5 गोदामों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें कैलाद करताल के तीन तथा मौरोद नगर के दो गोदाम सील किए गए। 

 
इसी तरह राऊ क्षेत्र के एसडीएम राकेश परमार द्वारा भी रंगवासा क्षेत्र में दुकानों, फैक्ट्री/ गोदामों का निरीक्षण किया गया। खुड़ैल क्षेत्र में एसडीएम अजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ जांच की गई। इसी तरह हातोद में भी एसडीएम अजय भूषण शुक्ला द्वारा गोदामों की जांच की गई। इसमें एक फटाके के कारखाने को सील किया गया। जिले में सभी एसडीएम द्वारा फटाखा दुकानों, फैक्ट्री/ गोदामों के निरीक्षण की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed