फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Water Crisis Tanker Prices Rise Posh Colonies Hit Hard MP News in Hindi

Indore Water Crisis: टैंकर के दाम 1000 रुपये तक पहुंचे, अगले दो महीने भारी पड़ेंगे; पॉश कॉलोनियां भी बेहाल

Wed, 06 May 2026 06:31 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 06 May 2026 06:31 AM IST
सार

Indore Water Crisis: इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। नर्मदा सप्लाई घटने से टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी और दाम 1000 रुपये तक पहुंच गए। लोग घंटों पानी के लिए भटक रहे हैं। हालात अगले दो महीने और बिगड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Indore Water Crisis Tanker Prices Rise Posh Colonies Hit Hard MP News in Hindi
इंदौर जलसंकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भीषण गर्मी के साथ जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के साथ ही पानी की मांग तेजी से बढ़ी है, जबकि सप्लाई घटती नजर आ रही है। ‘मिनी मुंबई’ और स्वच्छता में सात बार अव्वल रहने वाला शहर इस बार पानी की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि अब सिर्फ ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहर की पॉश कॉलोनियों में भी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नगर निगम और महापौर भले ही टैंकरों से सप्लाई के दावे कर रहे हों, लेकिन बड़ी आबादी को रोज पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विजय नगर, सुखलिया और नंदा नगर जैसे क्षेत्रों में भी पानी की कमी साफ दिख रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

निजी टैंकर संचालकों की मनमानी भी सामने आ रही है। पहले 500 रुपए में मिलने वाला पानी का टैंकर अब 700 से 1000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई भी घट गई है। पहले जहां नल एक घंटे तक चलते थे, अब सिर्फ 15 मिनट ही पानी मिल पा रहा है।

सुखलिया निवासी राम केवल यादव के अनुसार, क्षेत्र में जलस्तर तेजी से गिरा है और कई बोरिंग सूख चुके हैं। कई इलाकों में नर्मदा का पानी नहीं पहुंचता, जिससे लोग पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हैं।

परदेशीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं। यहां के निवासी रमेश रावल बताते हैं कि लोग सुबह 4 बजे से ही साइकिल और ठेलों पर डिब्बे लादकर पानी की तलाश में निकल जाते हैं। पानी भरने में रोज 2 से 3 घंटे लग रहे हैं।

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के अनुसार, मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ गया है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं है, वहां नि:शुल्क टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और अधिक प्रभावित इलाकों की मैपिंग की जा रही है। अवैध मोटर पंप लगाने वालों पर कार्रवाई भी जारी है।

पढ़ें: इंदौर में गहराया जलसंकट, कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक होता है पानी के टैंकरों का इंतजार

विज्ञापन

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि जल संकट के समाधान के लिए विशेष टीम बनाई गई है और कंट्रोल रूम के जरिए शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है। साथ ही ‘नर्मदा चतुर्थ चरण’ परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि अमृत योजना के करोड़ों रुपए का सही उपयोग नहीं हुआ। पर्यावरणविद् भालू मोंढे ने चेतावनी दी है कि यह केवल मौसमी संकट नहीं, बल्कि भविष्य में और गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल स्रोतों के पुनरुद्धार और पाइपलाइन विस्तार पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed