फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Vicky Kaushal's number turned out to be fake, the owner of the original number complained about the bike on which Sara Ali Khan was traveling

Indore News: जिस बाइक पर सारा अली खान को लेकर घूमे थे विक्की कौशल उसका नंबर निकला फर्जी, असली नंबर के मालिक ने की शिकायत

Sat, 01 Jan 2022 01:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत फिल्म लुका छिपी-2 का मामला थाने तक पहुंच गया है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए जो दृश्य फिल्माया गया था उसको लेकर शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Indore: Vicky Kaushal's number turned out to be fake, the owner of the original number complained about the bike on which Sara Ali Khan was traveling
इस तरह फिल्माया गया था सीन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत फिल्म लुका छिपी-2 का मामला थाने तक पहुंच गया है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए जो दृश्य फिल्माया गया था उसको लेकर शिकायत की गई है। आरोप है कि फिल्म के जिस दृश्य में अभिनेता विक्की कौशल अपनी बाइक पर बैठाकर सारा अली खान को ले जा रहे थे उसका नंबर फर्जी हैं। असली नंबर वाली गाड़ी के मालिक ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री केटरीना कैफ के पति विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म लुका छिपी 2 के सिलसिले में इंदौर आए थे। यहां फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए थे। इसके एक दृश्य में अभिनेता विक्की कौशल अभिनेत्री सारा अली खान को बाइक से कोचिंग छोड़ने जाते हैं। लेकिन जिस बाइक पर वे सारा अली खान को ले जा रहे थे उसकी नंबर फर्जी निकला। मामले में परिवहन अधिकारी कह रहे हैं कि फिल्म निर्माताओं ने गैर कानूनी काम किया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


असली नंबर वाले का कहना- कोई हादसा हुआ तो मैं फंस जाऊंगा
दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्माए गए बाइक के सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को जयसिंह यादव निवासी एरोड्रम रोड ने देखा तो हैरान हो गए, क्योंकि उनकी स्कूटी का जो नंबर है वह नंबर विक्की कौशल की बाइक का था। वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। बताया कि उनकी स्कूटी का नंबर MP-09-UL-4872 है। ये गाड़ी 25 मई 2018 को खरीदी थी। फिल्म वालों ने इसी नंबर का प्रयोग शूटिंग में प्रयुक्त बाइक में किया। अगर उस बाइक से कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। नंबर मेरे नाम से रजिस्टर्ड है तो मैं ही फंसूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई 
इस मामले में परिवहन अधिकारी जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि फिल्म बनाने वालों ने यह गलत काम किया है। किसी भी वाहन का नंबर कोई अन्य व्यक्ति उपयोग नहीं कर सकता। इस मामले की जानकारी मिली है। इसकी विस्तार से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed