फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Three girls caught in sex racket running in spa center, corona positive, one customer also turned out to be infected

इंदौर: स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाई तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव, एक ग्राहक भी निकला संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 04:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

विजय नगर क्षेत्र स्थित स्पा में चल रहे देह व्यापार का मामला उजागर होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 10 में से तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक ग्राहक भी कोरोना संक्रमित निकला है। 

विज्ञापन
Indore: Three girls caught in sex racket running in spa center, corona positive, one customer also turned out to be infected
इस स्पा सेंटर से पकड़ाया था सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय नगर क्षेत्र स्थित स्पा में चल रहे देह व्यापार का मामला उजागर होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले यह बात सामने आई थी कि थाईलैंड की जिन लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया था उनमें से चार लड़के थे। लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बने थे। अब यह बात सामने आई है कि 10 में से तीन लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन


दरअसल  विजय नगर क्षेत्र के एटम स्पा सेंटर में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दस लड़कियों व आठ लड़कों को पकड़ा था। पकड़ी गई लड़कियों में से सात थाईलैंड की थी। इन लड़कियों के पासपोर्ट चेक करने पर पता चला था कि इनमें से चार लड़के हैं क्योंकि पासपोर्ट में पुरूष लिखा था। लिंग परिवर्तन करवाकर वे लड़कियां बनी थी। इसी मामले में खंडवा जिले के तीन भाजपा पदाधिकारी भी पकड़ाए थे। इनके वन मंत्री विजय शाह के करीबी होने के दावे किए गए और मंत्री शाह के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। 
विज्ञापन


तीन लड़कियां व एक ग्राहक कोरोना पॉजिटिव
स्पा सेंटर से पकड़े गए लड़के व लड़कियों का पुलिस ने कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें तीन लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक ग्राहक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। महिला थाने को सैनेटाइज करवाया गया है। स्टाफ की जांच भी करवाई गई। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्राइम ब्रांच के सभी जवानों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड में करवाया था लिंग परिवर्तन
इस मामले में पुलिस ने पकड़ी गई थाईलैंड की लड़कियों से पूछताछ की। चार लड़कियों ने बताया कि वे लड़के थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया। थाईलैंड में ही लिंग परिवर्तन हुआ था, लेकिन पासपोर्ट में पुरुष लिखा था। भारत आने के बाद देह व्यापार में लिप्त हो गए। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। भोपाल की दो महिलाओं से स्पा सेंटर की फ्रेंचाइजी लेना बताया जा रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने स्पा सेंटर को सील करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed