{"_id":"62692049ea6dd437da55b2b9","slug":"indore-three-day-mp-auto-show-will-start-from-april-28-super-cars-will-be-raced-exhibition-will-be-held-you-will-also-be-able-to-enjoy-the-taste-of-bullion","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP ऑटो शो: 28 अप्रैल से होगा शुरू, सुपर कारों की प्रदर्शनी और रेस होगी, सराफा के स्वाद का उठा सकेंगे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP ऑटो शो: 28 अप्रैल से होगा शुरू, सुपर कारों की प्रदर्शनी और रेस होगी, सराफा के स्वाद का उठा सकेंगे लुत्फ
Wed, 27 Apr 2022 04:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:55 PM IST
सार
इंदौर में 28 अप्रैल से मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022 शुरू हो रहा है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। करीब 200 ऑटोमोबाइल उद्योगों की इसमें भागीदारी होगी। सुपर कारें 350 की स्पीड से दौड़ेंगी। मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022 गुरुवार 28 अप्रैल से इंदौर में शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य ऑटोमोबाइल उद्योगों के निवेश को प्रदेश की ओर खींचना है। यह प्रदेश का पहला ऑटो शो है। इसके तहत प्रतिदिन सुपर कारों की रेस होगी। इस शो में 200 से ज्यादा ऑटोमोबाइल उद्योगों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर में एयरपोर्ट के समीप सुपर कॉरिडोर पर ऑटो शो के लिए वातानुकूलित डोम तैयार किए गए हैं। 28 अप्रैल को ऑटो शो का मुख्य उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान गाड़ियों और उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगेगी। मुख्यमंत्री से लेकर उद्योग मंत्री व उद्योग जगत के बड़े नामी गिरामी लोग शिरकत करेंगे और मध्य प्रदेश की उद्योग नीति व निवेश प्रोत्साहन पर बात होगी। बाहर से आने वाले उद्योगपतियों को प्रदर्शनी स्थल पर ही इंदौर के स्वाद से भी रूबरू करवाया जाएगा। शो की मेजबानी कर रहे मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ने सराफा चौपाटी के दुकानदारों को यहां अपने स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया है। इस ऑटो शो के आयोजन का दूसरा भाग पीथमपुर स्थित नेशनल ऑटो टेस्टिंग ट्रैक (नेट्रिप) पर होगा। एमपीआईडीसी के अनुसार शो के तीनों दिन 28, 29 और 30 अप्रैल को करोड़ों की कीमत वाली सुपर कारों की नेट्रिप ट्रैक पर रेस होगी। प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक रेस होगी। सुपर कारें 350 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पर दौड़ती नजर आएंगी। कार रेसिंग के इस आयोजन के लिए सुरक्षा से लेकर अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के भी खास प्रबंध किए गए हैं।
यह रहेगा तीन दिन का कार्यक्रम
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना के मुताबिक 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022 का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद क्रेता-विक्रेता की बैठक तथा ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा भारत के आर्थिक विकास को गति देने के विषय पर सत्र आयोजित होगा। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 अप्रैल को शो में दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व सूक्ष्म-लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी शामिल होंगे। प्रदेश की उद्योग नीति व स्टार्टअप पॉलिसी पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला विशेष सत्र लेंगे। डीपीआईआईटी केंद्र सरकार के सचिव अनुराग जैन भी संबोधित करेंगे। सीआईआई के चेयरमैन सुनील चौरड़िया व अन्य उद्योगपतियों के भी विशेष सत्र होंगे। इसी दिन क्रेता विक्रेता मीटिंग आयोजित की जाएगी तथा ग्रीन मोबिलिटी विषय पर सेमिनार होगा। 30 अप्रैल को सुबह रेसिलियंस एंड ग्रोथ ऑफ ऑटो एमएसएमई एंड स्टार्टअप्स इन पोस्ट कोविड-19 एरा विषय पर सत्र आयोजित होगा। सीआईआई मालवा जोन के चेयरमैन सौरभ सिंह मेहता, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला व औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे ऑटो शो का समापन होगा।