शहर में वेस्ट से बेस्ट कैसे किया जा सकता है इसकी बानगी नेमावर रोड पर देखी जा सकती है। सड़कों पर पड़े रहने वाले पत्थर जब कला में ढाल दिए जाएं तो कैसा रूप निखरता है यह वे लोग जानते हैं जिन्होंने इस खूबसूरती को देखा है। अब जब रंगों में ढले इन पत्थरों पर राहगीरों की नजर पड़ती है तो एकबारगी चौंक जाते हैं कि ये कोई इंसान खड़ा है या पत्थरों का बुत।
2 of 5
लोहे की जाली और पत्थरों से बना दी कैक्टस की आकृति
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्रेचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट बनाया है। इसके साथ ही ट्रेचिंग ग्राउंड क्षेत्र को नगर निगम संवारने में जुटा था ताकि ये सुंदर नजर आए। इसके लिए निगम ने पत्थरों को चुना। ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचने वाले मार्ग को नगर निगम ने आकर्षक तरीके से सजाने का काम किया। नगर निगम ने इस पूरे रास्ते पर कई कलाकृतियां बनाई हैं। ये कलाकृतियां थ्री-आर (रीयूज, रीसाइकल और रीड्यूज) के सिद्धांत पर बनाई गई हैं।
3 of 5
ऐसी कलाकृतियां लोगों के मन को मोह रही है
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर से निकलने वाले कबाड़ के सामान से इन्हें तैयार किया गया है। कबाड़ में आने वाले लोहे के सरियों को जोड़कर इनका खाका तैयार किया गया। जिसमें सड़क किनारे फेंके गए पत्थरों को भरकर उनकी पुताई कर आकर्षक बना दिया गया। 19 फरवरी को इस प्लांट का उद्घाटन होना है। जिसमें केंद्र सरकार के अफसरों के साथ ही कई अन्य लोग भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली भाग लेंगे। जिसके चलते नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में विशेष सजावट की जा रही है।
4 of 5
कबाड़ की चीजों से बना दी वीणा की कलाकृति
- फोटो : सोशल मीडिया
नेमावर रोड के इस हिस्से में जहां सड़कों को दुरूस्त किया गया है। वहीं सड़क के किनारों पर पौधारोपण के साथ ही आकर्षक पेटिंग भी बनाई गई हैं। अधिकतर कलाकृतियां पत्थरों से बनाई गई हैं। ये वे पत्थर हैं जिनको रेत व्यापारी बेकार समझकर फेंक जाते थे। इन पत्थरों को निगम ने एकत्र किया और रंगों में ढालकर कलाकृतियां बना दी। दूर से देखने पर लगता ही नहीं कि ये पत्थर होंगे।
5 of 5
लोहे की जाली और पत्थरों से बना दिया इंदौर नगर निगम का शॉर्ट फॉर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
कबाड़ में फेंकी गई लोहे की जालियों और पत्थरों से न सिर्फ कलाकृतियां बनाई गई हैं बल्कि इंदौर नगर निगम का नाम भी इसी से बना दिया गया है। इस रचनात्मकता को देखकर लोग सराहना कर रहे हैं।