फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: There will be a unique marathon in the city, the winners will get petrol, soya oil and lemon in reward, the slogan will remain - BJP has come, inflation has come

इंदौर: शहर में होगी अनूठी मैराथन, जीतने वालों को इनाम में मिलेगा पेट्रोल, सोया तेल और नींबू, स्लोगन रहेगा-भाजपा आई, महंगाई लाई

Wed, 27 Apr 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

महंगाई का विरोध जताने के लिए इंदौर में कांग्रेस सेवादल मैराथन दौड़ करवाएगी। 30 अप्रैल को यह दौड़ आयोजित होगी। इसमें जीतने वालों को पेट्रोल, सोया तेल और नींबू के रूप में पुरस्कार दिए जाएंगे। शहर के लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indore: There will be a unique marathon in the city, the winners will get petrol, soya oil and lemon in reward, the slogan will remain - BJP has come, inflation has come
कांग्रेस सेवादल ने छपवाए हैं पेंफलेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 शहर में 30 अप्रैल को अनूठी मैराथन दौड़ होने वाली है। इस दौड़ में जीतने वालों को इनाम में पेट्रोल, तेल और नींबू दिए जाएंगे। इसका आयोजन भी कांग्रेस सेवादल कर रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में इस अनूठी दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव के मुताबिक भाजपा सरकार की नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर के साथ खाने-पीने की वस्तुएं, आटा, तेल, मसाले, शक्कर, दाल सहित अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस सेवादल इनामी महंगाई मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है। यह दौड़ 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 लीटर पेट्रोल, द्वितीय पुरस्कार पांच किलो सोया तेल और तृतीय पुरस्कार एक किलो नींबू रखा गया है। इस मैराथन दौड़ में कांग्रेस सेवादल के लोगों के अलावा आम जनता को आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए मॉर्निंग वॉक करने वालों से मुलाकात कर उन्हें मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही आम जनता से मिलकर उन्हें भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। दौड़ का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित करना है। महिलाओं और पुरुषों की मैराथन दौड़ अलग-अलग कराई जाएगी। शनिवार सुबह सबसे पहले महिलाओं की मैराथन दौड़ कराई जाएगी। इसके बाद पुरुषों की मैराथन दौड़ होगी। करीब एक किलोमीटर की यह दौड़ होगी। यह मैराथन दौड़ शहर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजमोहल्ला चौराहे तक होगी। इसके साथ ही कांग्रेस सेवादल ने एक स्लोगन भी दिया है भाजपा आई, महंगाई लाई। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी इस मैराथन दौड़ की तैयारी कर रहे है। इस दौड़ में शामिल होने वाले लोगों को सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed