फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: There was a twist in the leopard case, the female leopard was in the paper, what was caught is the male ... the answer to many questions still unanswered

इंदौर: बुरहानपुर से आई थी मादा, इंदौर में पकड़ाया नर तेंदुआ, वन विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल

Wed, 08 Dec 2021 12:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 12:39 PM IST
सार

इंदौर चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए तेंदुए के मामले में अब नई बात सामने आ रही है। इसका खुलासा उस पत्र से हो रहा है जो चिड़ियाघर प्रबंधन को वन विभाग ने दिया था। इस पत्र में लिखा था कि तेंदुआ मादा है, जबकि जो तेंदुआ पकड़ाया है वह नर है।

विज्ञापन
Indore: There was a twist in the leopard case, the female leopard was in the paper, what was caught is the male ... the answer to many questions still unanswered
इंदौर में जिस तेंदुए को पकड़ा गया था, वह नर है। बुरहानपुर से मादा लाए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए तेंदुए के मामले में अब नई बात सामने आ रही है। वन विभाग ने मंगलवार को जो तेंदुआ पकड़ा, वह नर है। वहीं, बुरहानपुर से मादा तेंदुए को लाया गया था। वन विभाग की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि पूरे मामले में लीपापोती हो रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, बुरहानपुर से इंदौर लाया गया तेंदुआ पिछले हफ्ते चिड़ियाघर से गायब हो गया था। पांच दिन तक तलाश के बाद मंगलवार को इंदौर के नवरतन बाग से तेंदुए को पकड़ा गया। बिना पिंजरे के उसे वाहन में बैठाकर चिड़ियाघर ले जाया गया। चिड़ियाघर को वन विभाग ने जो पत्र सौंपा था, उसमें मादा तेंदुआ होने की बात कही गई थी। वहीं, मंगलवार को जो तेंदुआ पकड़ाया है, वह नर है। इस वजह से वन विभाग की कार्यवाही ही सवालों से घिर गई है। 
विज्ञापन

Indore: There was a twist in the leopard case, the female leopard was in the paper, what was caught is the male ... the answer to many questions still unanswered
यह पत्र बुरहानपुर के वन विभाग ने जारी किया था। इसमें साफ लिखा है कि मादा तेंदुआ भेजा गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तेंदुए को पकड़ा गया था तब वेटरनरी डॉक्टर ने परीक्षण किया था। परीक्षण के आधार पर कहा था कि वह मादा हो सकता है। चूंकि, वह छोटा था और दूर से देखकर जांच की थी इसलिए ऐसा कहा गया। दोनों तेंदुए के शरीर पर धब्बों के निशान एक जैसे हैं। जो तेंदुआ पकड़ा गया है और जो गायब हुआ, दोनों समान है। इंदौर के चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने कहा कि वन विभाग ने हमें जो कागज सौंपे थे, उसमें मादा तेंदुए का जिक्र था। जो तेंदुआ पकड़ा गया है वह नर है।

इन सवालों के नहीं मिल पा रहे जवाब
वाइल्ड लाइफ एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अजय कुमार जैन ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जो इस प्रकार है-
1. चिड़ियाघर और नवरतन बाग की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। बुरहानपुर के फुटेज में स्पष्ट है कि तेंदुआ लकवाग्रस्त है। वह नवरतन बाग की आठ फीट ऊंची दीवार कैसे कूद सकता है?
2. नवरतन बाग में अंदर जाने के लिए सिर्फ एक गेट है, जहां 24 घंटे गार्ड रहते हैं।  यह कैसे संभव है कि तेंदुआ नवरतन बाग स्थित वन विभाग के परिसर में सरेंडर करें?
3. चिड़ियाघर और वन विभाग के बीच घनी बसाहट भी है। यह कैसे संभव है कि चिड़ियाघर से निकला लकवाग्रस्त तेंदुआ नवरतन बाग में जाकर छिप जाएगा? रेसीडेंसी एरिया में अधिकारियों के बंगले हैं। तेंदुआ वहां भी तो छिप सकता था।
4. चिड़ियाघर में तेंदुआ सुबह लाने को कहा गया था। प्रभारी अधिकारी ने स्टाफ को चिड़ियाघर में रुकने का बोला था, तब वे क्यों नहीं रुके?
5. क्या तेंदुए के हैंडओवर, टेकओवर की कार्यवाही हुई थी? क्या चिड़ियाघर के पजेशन में तेंदुआ दिया गया था?
6. चिड़ियाघर के स्टाफ ने रुकने की व्यवस्था की थी तो वन विभाग का स्टाफ रुका क्यों नहीं?
7. जिस पिंजरे में बुरहानपुर से तेंदुए को लाए थे, क्या वह पूरी तरह से फिट था?

उठ रही है जांच की मांग
वन मंत्री विजय शाह ने कहा था कि 11 दिसंबर को समीक्षा करेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इसी वजह से तेंदुए को जैसे-तैसे पकड़ लाए हैं। क्या मामले में खुद को सही साबित करने के लिए वन विभाग ने यह सब किया है। क्या वन मंत्री की नाराजगी से बचने के लिए पूरी पटकथा लिखी गई? मामले की जांच की मांग उठ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed