फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The lover killed the woman with a knife in front of a nine-year-old daughter, was angry for not accompanying her

Indore News: नौ साल की बेटी के सामने प्रेमी ने महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, साथ नहीं जाने से था नाराज

Mon, 27 Dec 2021 12:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 12:29 PM IST
सार

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसकी बेटी के सामने चाकुओं से गोदकर मार डाला। हत्या की वजह बस इतनी सी थी कि प्रेमी चाहता था प्रेमिका पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे। प्रेमिका ने ऐसा नहीं किया तो गुस्साए प्रेमी ने बेहरमी से उसकी हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Indore: The lover killed the woman with a knife in front of a nine-year-old daughter, was angry for not accompanying her
मृतका वैजयंती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसकी बेटी के सामने चाकुओं से गोदकर मार डाला। प्रेमी चाहता था कि प्रेमिका पति-बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे। प्रेमिका ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो इस पर प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना सब्जी मंडी क्षेत्र की है। मृतका का नाम वैजयंती उर्फ संगीता अहिरवार पति बबलू (27) है। वैजयंती के प्रेमी विनोद ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। भंवरकुआं पुलिस का कहना है कि वैजयंती अपने पति बबलू के साथ आरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहती थी। वह मजदूरी करती थी। महिला के तीन बच्चे हैं। काम के दौरान ही महिला की दोस्ती विनोद से हुई। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद विनोद ने महिला से कहा कि वह पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ ही रहे। करीब एक माह पहले वैजयंती ने ऐसा किया। वह पति और बच्चों को छोड़कर  विनोद के साथ ऱहने चली गई। 15 दिन साथ रहकर वापस अपने घर आ गई। महिला रविवार को अपनी नौ साल की बेटी के साथ सब्जी बाजार में सब्जी लेने गई थी। रास्ते में विनोद मिला। वह उसको अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन महिला ने मना किया तो विनोद आगबबूला हो गया। उसने नौ साल की बेटी के सामने महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए। कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास बैठकर रो रही बच्ची को पिता के पास भेजा। पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed