फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The husband was in the room with the girlfriend and then the wife reached, beating both of them fiercely

इंदौर: प्रेमिका के साथ कमरे में था पति और तभी पहुंच गई पत्नी, जमकर की दोनों की पिटाई

Sat, 23 Apr 2022 05:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

इंदौर में एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। महिला को सूचना मिली थी कि पति उसकी प्रेमिका के साथ बैठा है। वह पहुंच गई और देखा तो पति और प्रेमिका कमरे में बैठे मिले। इस पर दोनों की पिटाई की और पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। 

विज्ञापन
Indore: The husband was in the room with the girlfriend and then the wife reached, beating both of them fiercely
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमिका के साथ कमरे में बैठकर बात करना प्रेमी को भारी पड़ गया। जिस वक्त वह कमरे में प्रेमिका के साथ बातें कर रहा था उसी समय उसकी पत्नी  पहुंच गई। इसके बाद पत्नी पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई कर दी। पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट भी लिखाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात को संचार नगर क्षेत्र की है। यहां मयूर अकोदिया अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था। इसी दौरान मयूर की पत्नी सुरभि वहां पहुंच गई। पति को प्रेमिका के साथ देखकर सुरभि को गुस्सा आया और उसने दोनों की पिटाई कर दी। पत्नी के अनुसार उसने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है। मामला कोर्ट में है। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। पति कोर्ट नहीं पहुंचा और प्रेमिका के पास पहुंच गया। जब पता चला तो मैं वहां पहुंची। दोनों एक कमरे में बैठे थे। इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में सुरभि के पिता हेमंत का कहना है कि बेटी का विवाह 2018 में सोनकच्छ निवासी मयूर अकोदिया से किया था। मयूर का खुद का बिजनेस है।  शादी के कुछ समय बाद से ही मयूर और सुरभि के बीच विवाद होने लगा। कई बार मयूर ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत बेटी ने की थी। परिवार ने मयूर को समझाया लेकिन वह नहीं माना और सुरभि से मारपीट करता रहा। कुछ समय पहले बात ज्यादा बढ़ी तो परिवार बेटी को लेकर इंदौर आ गया और यहां महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed