फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The hotel owner gave cold bread, then ran with a knife to kill, scattered the goods ... the hotel operator saved his life by running away

इंदौर: होटल वाले ने दे दी ठंडी रोटी तो चाकू लेकर दौड़ा मारने, सामान बिखेर दिया...भागकर होटल संचालक ने बचाई जान

Tue, 01 Feb 2022 04:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 04:42 PM IST
सार

खजराना थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में विवाद हो गया। ठंडी रोटी देने पर बदमाश भड़क गया और चाकू लेकर होटल संचालक को मारने दौड़ा। होटल संचालक ने भागकर जान बचाई।
 

विज्ञापन
Indore: The hotel owner gave cold bread, then ran with a knife to kill, scattered the goods ... the hotel operator saved his life by running away
होटल में विवाद के बाद अफरा तफरी मच गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खजराना थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में विवाद हो गया। ठंडी रोटी देने पर बदमाश भड़क गया और चाकू लेकर होटल संचालक को मारने दौड़ा। होटल संचालक ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाला बदमाश रफीक परदेशी उर्फ पावडर और उसका बेटा खजराना के जमजम चौराहा स्थित एक होटल पर खाना लेने गए थे। इस दौरान होटल संचालक ने रफीक को ठंडी तंदूरी रोटी दे दी। जिसके बाद रफीक और उसके बेटे को गुस्सा आ गया। उन्होंने चाकू निकालकर दुकान संचालक को मारने की कोशिश की। लेकिन वो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। कहा जा रहा है कि आरोपी नशे में थे। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। इसमें होटल में बैठे दूसरे लोग भी घबरा गए। 
विज्ञापन


चाकूबाजी और मारपीट के छह मामले हैं दर्ज
बताया जा रहा है कि होटल से निकलने केबाद भी बदमाश चाकू लेकर बाहर आया कुछ लोगों को डराया भी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गए। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें रफीक के साथ उसका बेटा व कुछ साथी भी हैं। होटल में भी  रफीक ने उत्पात मचाया जिससे वहां बैठे दूसरे लोग भाग गए। बदमाश ने पूरी होटल का सामान बिखेर दिया और खाने की सामग्री भी फैला दी। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि रफीक पावडर क्षेत्र का बदमाश है, उस पर चाकूबाजी, मारपीट सहित करीब छह मामले दर्ज हैं। रविवार को रफीक का बेटा होटल में खाना खाने आया था। होटल कर्मचारी ने बदमाश को ठंडी रोटी दी तो वह गुस्सा हो गया और इसी बात पर विवाद हो गया। वह वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों के साथ चाकू लेकर आया और कर्मचारी को चाकू मारने की कोशिश करने लगा। वीडियो में दिख रहे बदमाशों के खिलाफ खुलेआम चाकू लहराने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed