फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Six corona positive patients found in Indore to Dubai flight, sent to hospital from airport

इंदौर: इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में मिले छह कोरोना पॉजिटिव मरीज, एयरपोर्ट से भेजा अस्पताल

Wed, 19 Jan 2022 12:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 12:31 PM IST
सार

पिछले दिनों इंदौर एयरपोर्ट पर पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद अब फिर से ऐसा मामला सामने आया है। इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को जांच के बाद एयरपोर्ट से अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Indore: Six corona positive patients found in Indore to Dubai flight, sent to hospital from airport
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों इंदौर एयरपोर्ट पर पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद अब फिर से ऐसा मामला सामने आया है। इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को जांच के बाद एयरपोर्ट से अस्पताल भेजा गया है। कुछ दिन पहले पांच यात्री पॉजिटिव पाए गए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मताबिक इंदौर से दुबई चलने वाली साप्ताहिक फ्लाइट में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें तीन इंदौर के, दो भोपाल के और एक ग्वालियर का है। ये सभी यात्री दुबई जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां जांच में इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर सभी यात्रियों को एयरपोर्ट से अस्पताल रवाना कर दिया। कुछ दिन पहले भी पांच पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। ये भी दुबई जाने वाले फ्लाइट के यात्री थे। बता दें कि इंदौर से प्रति बुधवार को दुबई के लिए फ्लाइट जाती है। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा दुबई सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दुबई जाने वाले सभी यात्रियों का हवाईअड्डे पर भी रैपिड एंटिजन टेस्ट कराई जाती है। वहीं दुबई से आने वाले यात्रियों के लिए दो यात्रियों की रैंडम जांच होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed