{"_id":"620b97eaa0d3201bfa375f30","slug":"indore-sitting-in-auto-showing-girls-private-parts-and-used-to-make-obscene-gestures-molested-hundred-girls-and-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: ऑटो में बैठकर लड़कियों को दिखाते थे प्राइवेट पार्ट और करते अश्लील इशारे, सौ लड़कियों और महिलाओं से कर चुके छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: ऑटो में बैठकर लड़कियों को दिखाते थे प्राइवेट पार्ट और करते अश्लील इशारे, सौ लड़कियों और महिलाओं से कर चुके छेड़छाड़
Tue, 15 Feb 2022 05:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 15 Feb 2022 05:40 PM IST
सार
इंदौर पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ऑटो में सवारी बैठाने के नाम पर महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। अश्लील इशारे करते और प्राइवेट पार्ट दिखाते। करीब सौ महिलाओं व लड़िकयों से छेड़छाड़ कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला मनचलों का जुलूस, लगवाई उठक-बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस की सख्ती के बावजूद आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हरकतों से बाज नहीं आते और बेखौफ अपराध करते हैं। ऐसे ही दो मनचलों को पुलिस ने पकड़ा जिनके टारगेट पर महिलाएं और लड़कियां रहतीं थीं। ये ऑटो रिक्शा में बैठकर अश्लील हरकतें करते और भाग जाते। सवारी बुलाने के बहाने गंदे इशारे करते थे और प्राइवेट पार्ट दिखाते थे।
जूनी इंदौर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी करीब एक साल से जूनी इंदौर, भंवरकुआं, रावजी बाजार क्षेत्र में अश्लील हरकतें कर रहे थे। रविवार को एक युवती ने उनका वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गर्ल्स होस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया था कि रविवार शाम को वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान ऑटो रिक्शा एमपी 09आर 8624 आया और उसके सामने खड़ा हो गया। उसे रिक्शा में बैठने के लिए कहा और युवक गंदे इशारे करने लगा। छात्रा ने मना किया तो रिक्शा से उसका पीछा किया और आगे जाकर उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने उनका वीडियो बना लिया मगर आरोपी मोबाइल लूटने की कोशिश करते रहे। भागकर छात्रा सीधे पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने रिक्शा नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई। आरोपी कहते रहे कि लड़की छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
सौ लड़कियों व महिलाओं से कर चुके छेड़छाड़
आरोपियों के नाम ऑटो चालक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल रशीद (35) निवासी कबूतर खाना और इसहाक पिता मोहम्मद लतीफ (35) साल निवासी कब्रिस्तान के पास रावजी बाजार है। दोनों को न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों द्वारा पिछले कई दिनों से गर्ल्स कॉलेज में आने एवं जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें की जाती थीं। पूछताछ में पता चला दोनों आरोपियों ने अब तक करीब 100 लड़कियों और महिलाओं को छेड़ा है। इसके पूर्व पुलिस ने 27 जनवरी 2022 को आरोपी महेश पिता भगवान शर्मा निवासी विद्या पैलेस शिक्षक नगर इंदौर को गर्ल्स कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सबल सहायिका निर्भया टीम बनाई
मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सबल सहायिका निर्भया टीम बनाई है। इसके अंतर्गत छात्राओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के विरुद्ध सूचना देने हेतु ग्रुप बनाया गया। इसमें गर्ल्स कॉलेज की 15 छात्राओं को शामिल कर पुलिस कमिश्नर ने बैच व सीटी का वितरण किया। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने महिला सुरक्षा को लेकर जीडीसी में बालिकाओं को समझाइश दी थी और प्रोत्साहित किया था। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षिण भी दिया। उन्हें बताया था कि छेड़छाड़ या मारपीट की कोई भी घटनाएं होने पर तुरंत कॉलेज व पुलिस को सूचना दें।