फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Sitting in auto, showing girls private parts and used to make obscene gestures, molested hundred girls and women

इंदौर: ऑटो में बैठकर लड़कियों को दिखाते थे प्राइवेट पार्ट और करते अश्लील इशारे, सौ लड़कियों और महिलाओं से कर चुके छेड़छाड़

Tue, 15 Feb 2022 05:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 05:40 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ऑटो में सवारी बैठाने के नाम पर महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। अश्लील इशारे करते और प्राइवेट पार्ट दिखाते। करीब सौ महिलाओं व लड़िकयों से छेड़छाड़ कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Indore: Sitting in auto, showing girls private parts and used to make obscene gestures, molested hundred girls and women
पुलिस ने निकाला मनचलों का जुलूस, लगवाई उठक-बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस की सख्ती के बावजूद आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हरकतों से बाज नहीं आते और बेखौफ अपराध करते हैं। ऐसे ही दो मनचलों को पुलिस ने पकड़ा जिनके टारगेट पर महिलाएं और लड़कियां रहतीं थीं। ये ऑटो रिक्शा में बैठकर अश्लील हरकतें करते और भाग जाते। सवारी बुलाने के बहाने गंदे इशारे करते थे और प्राइवेट पार्ट दिखाते थे। 
विज्ञापन


जूनी इंदौर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी करीब एक साल से जूनी इंदौर, भंवरकुआं, रावजी बाजार क्षेत्र में अश्लील हरकतें कर रहे थे। रविवार को एक युवती ने उनका वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि  गर्ल्स होस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया था कि रविवार शाम को वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान ऑटो रिक्शा एमपी 09आर 8624 आया और उसके सामने खड़ा हो गया। उसे रिक्शा में बैठने के लिए कहा और युवक गंदे इशारे करने लगा। छात्रा ने मना किया तो रिक्शा से उसका पीछा किया और आगे जाकर उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने उनका वीडियो बना लिया मगर आरोपी मोबाइल लूटने की कोशिश करते रहे। भागकर छात्रा सीधे पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने रिक्शा नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई। आरोपी कहते रहे कि लड़की छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
विज्ञापन


सौ लड़कियों व महिलाओं से कर चुके छेड़छाड़
आरोपियों के नाम ऑटो चालक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल रशीद (35) निवासी कबूतर खाना और इसहाक पिता मोहम्मद लतीफ (35) साल निवासी कब्रिस्तान के पास रावजी बाजार है। दोनों को न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों द्वारा पिछले कई दिनों से गर्ल्स कॉलेज में आने एवं जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें की जाती थीं। पूछताछ में पता चला दोनों आरोपियों ने अब तक करीब 100 लड़कियों और महिलाओं को छेड़ा है।  इसके पूर्व पुलिस ने 27 जनवरी 2022 को आरोपी महेश पिता भगवान शर्मा निवासी विद्या पैलेस शिक्षक नगर इंदौर को गर्ल्स कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबल सहायिका निर्भया टीम बनाई
मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सबल सहायिका निर्भया टीम बनाई है। इसके अंतर्गत छात्राओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के विरुद्ध सूचना देने हेतु ग्रुप बनाया गया। इसमें गर्ल्स कॉलेज की 15 छात्राओं को शामिल कर पुलिस कमिश्नर ने बैच व सीटी का वितरण किया। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने महिला सुरक्षा को लेकर जीडीसी में बालिकाओं को समझाइश दी थी और प्रोत्साहित किया था। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षिण भी दिया। उन्हें बताया था कि छेड़छाड़ या मारपीट की कोई भी घटनाएं होने पर तुरंत कॉलेज व पुलिस को सूचना दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed