{"_id":"60e083f98ebc3e6515659e19","slug":"indore-shivraj-said-i-did-not-even-blink-for-seven-nights-due-to-oxygen-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शिवराज बोले-'ऑक्सीजन संकट के कारण सात रातों तक मैंने पलक तक नहीं झपकाई थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शिवराज बोले-'ऑक्सीजन संकट के कारण सात रातों तक मैंने पलक तक नहीं झपकाई थी'
Sat, 03 Jul 2021 09:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में बड़ा खुलासा किया। चौहान ने कहा कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन संकट के चलते वे रातों तक सो नहीं सके।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान चिकित्सीय ऑक्सीजन संकट को याद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि उस दौर में वह जरूरी इंतजाम करने की अगुवाई के कारण सात रातों तक सो नहीं सके थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा, 'मुझे आज उजागर करने में कोई संकोच नहीं है कि (कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर) चिकित्सीय ऑक्सीजन के संकट के समय मैं सात रातों तक अपनी पलक तक नहीं झपका सका था।' उन्होंने याद किया, 'उस समय लगातार खबरें आती थीं कि फलां अस्पताल में महज आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है। हमने तमाम कोशिशों के जरिये ऑक्सीजन का इंतजाम किया। तब मैं यह जानने के लिए ऑक्सीजन टैंकर के ड्राइवर तक से बात करता था कि वह कहां तक पहुंचा है?'
विज्ञापन
तीसरी लहर से निपटने के लिए इंतजाम जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार टीकों की कमी दूर करने और चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने समेत तमाम इंतजाम कर रही है, लेकिन आम लोगों को समझने की जरूरत है कि महामारी का संकट अभी टला नहीं है। कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने हर रोज करीब 80,000 लोगों की जांच का फैसला किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के आने वालों पर नजर रखें
शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पड़ोसी महाराष्ट्र से आने-जाने वाले लोगों पर खास निगरानी रखी जाए जहां महामारी के नए मामले अपेक्षाकृत बड़ी तादाद में सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना है कि कोविड-19 के मौजूदा दौर में इंदौर को शिक्षा के नवाचारी केंद्र और अलग-अलग रोजगार देने वाले आदर्श शहर के रूप विकसित किया जाए।
बहुत कम रोजगार दे रहीं टीसीएस, इंफोसिस
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर प्रदेश सरकार से रियायती दरों पर बड़ी जमीनें हासिल कर अपनी इकाइयां शुरू करने वाली आईटी कम्पनियां- टीसीएस और इन्फोसिस बेहद कम रोजगार दे रही हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वह दोनों आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे रोजगार बढ़ाने के बारे में चर्चा करें।
देवी अहिल्या का भव्य स्मारक बनेगा
चौहान ने कहा कि अभिभावकों पर कोविड-19 संकट की आर्थिक मार के मद्देनजर निजी स्कूल संचालकों को खासकर ट्यूशन फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इंदौर में स्मार्ट सिटी परियोजना को आगे बढ़ाए जाने के लिए 160 करोड़ रुपये प्रदान करने और शहर में पूर्व होलकर राजवंश की अहिल्या देवी के भव्य स्मारक के निर्माण की घोषणा भी की।
