फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Sara Ali Khan came to visit Khajrana Ganesh, worshiped by law

इंदौर: खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, विधिविधान से किया पूजन

Mon, 17 Jan 2022 07:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 07:22 PM IST
सार

अपनी फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए इंदौर आईं सारा अली खान ने सोमवार को खजराना गणेश के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने उनको दर्शन करवाए। इसके पहले सारा अली खान उज्जैन पहुंचकर महाकाल दर्शन कर चुकीं हैं। वहां फोटो शूट भी किए थे।
 

विज्ञापन
Indore: Sara Ali Khan came to visit Khajrana Ganesh, worshiped by law
खजराना गणेश के दर्शन कर बाहर निकलतीं सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए इंदौर आईं सारा अली खान ने सोमवार को खजराना गणेश के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने उनको दर्शन करवाए। इसके पहले सारा अली खान उज्जैन पहुंचकर महाकाल दर्शन कर चुकीं हैं। वहां फोटो शूट भी किए थे।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म लुकाछिपी-2 के लिए अभिनेत्री सारा अली खान, अभिनेता विक्की कौशल व प्रोडक्शन टीम इंदौर रूकी है। इंदौर में अलग अलग जगह शूटिंग हो रही है। इसका एक सीन उज्जैन में शूट किया गया है। फिल्म में सारा और विक्की मध्यवर्गीय परिवार से हैं। सारा कोचिंग में शिक्षिका है तो विक्की योग शिक्षक है। मकान खरीदने का एक दृश्य उज्जैन में फिल्माया गया है। इस सीन की शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम उज्जैन पहुंची थी। वहां सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल के दर्शन किए थे। सुबह 10.30 बजे की आरती में सम्मिलित हुईं थीं। महाकाल मंदिर परिसर में फोटो शूट भी किए थे। सोमवार को सारा अली खान इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पहुंची। वहां श्रीगणेश के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी पं. विनीत भट्ट के सान्निध्य में सारा अली खान ने विधिविधान से पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed