फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore's brain dead boy gave life to four people

मरने के बाद एक युवक ने तीन शहरों के चार लोगों को दी नई जिंदगी

Fri, 29 Apr 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Indore's brain dead boy gave life to four people

इंदौर के दीपक ढाकेता अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपनी मौत से पहले तीन अलग अलग शहरों के चार लोगों को नई जिंदगी देकर वह एक मिसाल बन गए हैं। उनके शरीर के विभिन्न अंगों को तीन अलग शहरों के चार लोगों में ट्रांसप्लांट किया गया, जिससे उन्हें नया जीवन मिल सका। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इंदौर के रहने वाले 18 वर्षीय दीपक ढाकेता अखबार बांटने का काम करते थे। कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उनका शहर के श्री औरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज चल रहा था। दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके परिजनों को इस बात के लिए राजी कर लिया था कि अगर उनकी मौत होती है तो उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग जरूरतमंद लोगों को दान कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ वह मिशन जो अस्पताल के चिकित्सकों के लिए तो चुनौती था ही पुलिस और अन्य विभागों के लिए भी किसी मु‌श्किल टास्क से कम नहीं था। 

दीपक की मौत के बाद उनके दिल, लीवर और दोनों किडनी को जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट किया जाना था, लेकिन दिक्‍कत ये थी कि किडनी के अलावा दिल
और लीवर को इंदौर से बाहर भेजना था। 

किडनी ‌इंदौर तो लीवर और दिल को दिल्‍ली भेजा गया

Indore's brain dead boy gave life to four people

उनकी एक किडनी को अरविंदो हॉस्पिटल में ही मौजूद मरीज को तो दूसरी किड़नी को शहर के छोटराम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भिजवाया जाना था। जबकि दिल और लीवर को दिल्‍ली भेजा जाना था। 

इंदौर की ऑर्गन डोनेशन सोसायटी के सेक्रेटरी डा. संजय दीक्षित ने बताया कि दिल को गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी में दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक 48 वर्षीय महिला को ट्रांसप्लांट किया जाना था तो लीवर को दिल्‍ली के वसंत कुंज के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती 55 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट करना था। 

पुलिस और ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बातचीत के बाद डॉक्टरों ने दीपक के अंगों को बाहर भिजवाने की तैयारी शुरू की। डा. दीक्षित ने बताया कि तीन अंगों को अस्पताल से बाहर सुरक्षित भेजना खासा चुनौतीपूर्ण था, इसके लिए तीन ग्रीन कॉरीडोर बनाए गए। 

पहला कॉरीडोर अस्पताल से एयरपोर्ट तक बनाया गया जिसमें सुबह 11.23 पर दीपक के दिल और दूसरा कॉरीडोर 12.02 बजे बनाया गया जिससे उसके लीवर को एयरपोर्ट तक भेजा गया। तीसरा कॉरीडोर अस्पताल से छोटराम अस्पताल तक बनाया गया जिससे एक किडनी को वहां के लिए रवाना किया गया। 

वहीं दोनों अंगों के दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही वहां तैयारियां शुरू हो गई। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त शरद अग्रवाल ने बताया कि हमें सुबह 11 बजे इसकी सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद तुरंत वसंत विहार सर्किल में पुलिस टीम को तुरंत अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया, ताकि एंबुलेंस को पास होने में किसी तरह की दिक्‍कत न हो। 

घंटों की दूरी मिनटों में तय की गई

Indore's brain dead boy gave life to four people


उन्होंने बताया कि दिल को लेकर प्लेन दोपहर 1.15 पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा जहां से उसे तुरंत गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी के लिए रवाना किया गया। 18 किलोमीटर के इस सफर को मात्र 16 मिनट में तय किया गया। जबकि लीवर एयरपोर्ट पर 1.58 पर पहुंचा जिसे आईएलबीएस के लिए रवाना कर दिया गया। 

दिल्‍ली के भारी ट्रैफिक के बीच 11.4 किमी की दूरी मात्र 15 मिनट में पूरी की गई। इस दौरान दोनों रूट पर एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक लाइट को ग्रीन कर दिया गया। पुलिस की एक टीम ने पूरे सफर की वीडियोग्राफी भी की। 

मेदांता के सीनियर डॉक्टर ने बताया कि दिल को सफलतापूर्वक मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट कर दिया गया है, लेकिन अभी उसके सही से काम करने के बारे में कुछ समय बाद ही कहा जा सकता है। 

वहीं आईएलबीएस के डॉक्टरों ने बताया कि जिस व्यक्ति को लीवर ट्रांसप्लांट किया गया है उसकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन किस्मत से उसे समय से लीवर मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed