फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Rangoli artist Varsha Sirsia made a huge rangoli of PM Modi, Kailash Vijayvargiya arrived to see Rangoli with his son

इंदौर: रंगोली कलाकार वर्षा सिरसिया ने बनाई पीएम मोदी की विशाल रंगोली, कैलाश विजयवर्गीय बेटे संग देखने पहुंचे रंगोली

Mon, 31 Jan 2022 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 11:13 AM IST
सार

इंदौर की प्रसिद्ध रंगोली कलाकार वर्षा सिरसिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाई। रंगोली में उन्होंने शहीदों के साथ ही पीएम मोदी का भी चेहरा बनाया।

विज्ञापन
Indore: Rangoli artist Varsha Sirsia made a huge rangoli of PM Modi, Kailash Vijayvargiya arrived to see Rangoli with his son
इंदौर: रंगोली कलाकार ने बनाई 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की प्रसिद्ध रंगोली कलाकार और राष्ट्रीय शौर्य सम्मान प्राप्त वर्षा सिरसिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाई है। विशाल रंगोली में वर्षा ने पीएम मोदी के साथ ही देश के शहीदों के चेहरे भी उकेरे हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह के साथ ही रंगोली में कई शहीदों को शामिल किया गया है। रंगोली में पीएम मोदी भगवा रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं। उनकी पोशाक बिल्किुल वैसी ही है जैसी पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर गंगा स्नान करते समय पहनी थी। 4500 वर्गफीट की विशाल रंगोली अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वर्षा द्वारा बनाई गई इस रंगोली को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और  विधायक आकाश विजयवर्गीय देखने पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में इस रंगोली को लोग देखने पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed