फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Property and water tax paid before time car turns out in lucky draw

इंदौर: समय से पहले संपत्ति और जल कर का किया भुगतान, लकी ड्रॉ में निकली कार

Wed, 04 Dec 2019 09:55 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Indore Property and water tax paid before time car turns out in lucky draw
कार की चाबी सौंपते अधिकारी - फोटो : social media

मध्यप्रदेश के इंदौर में वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के संपत्तिकर और जलकर का भुगतान समय से पहले यानि 30 जून के पहले करने वाले करदाताओं को लकी ड्रॉ निकालकर कार और स्कूटर पुरस्कार में दिए गए। इसमें वर्ष 2018-19 के तहत जोन 16 वार्ड की प्रीति तथा वर्ष 2019-20 के तहत जितेंद्र मिश्रा को अल्टो कार प्रदान की गई। 

विज्ञापन


मिश्रा ने 4835 रुपये का कर समय से पहले भरने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रीति ने 7001 रुपये का संपत्तिकर समय से पहले भरा था। 

साथ ही अन्य करदाताओं को द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार दिए गए। एमआईसी सदस्य सूरज कैरो ने बताया कि निगम प्रतिवर्ष 30 जून के पहले करदाताओं को कर में छूट के साथ इनामी योजना चलाता है। इसके तहत चयनित करदाताओं को अल्टो कार, होंडा एक्टिवा, एलईडी टीवी, मिक्सर, वाशिंग मशीन व अन्य सांत्वना पुरस्कर दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे राजस्व आय में दोगुनी तरक्की हुई है। 
विज्ञापन


31 मार्च तक 500 करोड़ से ज्यादा जमा कराने का लक्ष्य
इस तरह की योजना का परिणाम है कि वर्ष 2014-15 में सभी मदों के राजस्व 249 करोड़ 53 लाख 91 हजार रुपये प्राप्त हुए, जिसमें केवल संपत्तिकर की आय ही 133 करोड़ 61 लाख रही,  इसमें 1 लाख 2 हजार 828 अग्रिम करदाताओं द्वारा 57 करोड़ 36 लाख की राशि अग्रिम के रूप में भरी है, जिसमें से 13826 अग्रिम करदाताओं द्वारा ऑनलाइन राजस्व जमा किया है। वर्ष 2018-19 में सभी मदों से राजस्व लगभग 332 करोड़ 44 लाख 70 हजार प्राप्त हुआ है। निगम का 31 मार्च 2020 तक 500 करोड़ से अधिक का राजस्व जमा करने लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 110 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन कर हुआ जमा
वित्तीय वर्ष 2019 में अब तक एक लाख 41 हजार 355 अग्रिम करदाताओं द्वारा कुल 110 करोड़ 44 लाख 74 हजार 207 रुपये अग्रिम राजस्व के रूप में जमा किए गए हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 में 30532 अग्रिम करदाताओं द्वारा 15 करोड़ 35 लाख ऑनलाइन राजस्व जमा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed