फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Priest family of Khajrana temple says we are healthy, one member report came Coronavirus positive

इंदौर: खजराना मंदिर के पुजारी परिवार ने कहा- हम स्वस्थ हैं, एक सदस्य की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Sun, 03 May 2020 10:28 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 03 May 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Indore: Priest family of Khajrana temple says we are healthy, one member report came Coronavirus positive
coronavirus - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में इंदौर शहर कोरोना वायरस महामारी का केंद्र बना हुआ है। इंदौर में इस संक्रमण के कारण 74 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस ने शहर के खजराना गणेश मंदिर पर भी दस्तक दे दी है। खजराना मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्य उमेश भट्ट (नानु महाराज) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि पुजारी परिवार ने कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। दरअसल, मंदिर के पंडित अशोक भट्ट के परिवार के सदस्यों की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। भट्ट के बड़े भाई धर्मेंद्र, अशोक और फिर दो दिन बाद सबसे छोटे भाई उमेश भट्ट की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन



एक सप्ताह के भीतर परिवार के सभी सदस्यों को बुखार आना शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। जहां परिवार के सभी सदस्य तीन-चार दिन बाद ही ठीक हो गए, वहीं पंडित के छोटे भाई उमेश भट्ट की तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,788 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित छह और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई।

मध्यप्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें इंदौर और उज्जैन में दो-दो तथा मंदसौर और बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 151 हो गई है।


स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,788 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार 2,013 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 1,952 की हालत स्थिर है जबकि 61 मरीज गंभीर हैं। कुल 624 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed