फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Pride Day: 'Shiv-Kailash' was seen singing in a different tone in politics but in one voice, Nadia Chale Chale Re Dhara

Indore Pride Day: राजनीति में अलग सुर मगर मंच पर एक सुर में गाते दिखे ''शिव-कैलाश'', नदिया चले चले रे धारा

Wed, 01 Jun 2022 01:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 01:55 PM IST
सार

मप्र की राजनीति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सुर अक्सर बदले नजर आते हैं मगर इंदौर गौरव दिवस के मौके पर दोनों ने एक सुर में सुर मिलाए। मंच पर साथ आकर गीत गाया, जिसे सबने सराहा। 

विज्ञापन
Indore Pride Day: 'Shiv-Kailash' was seen singing in a different tone in politics but in one voice, Nadia Chale Chale Re Dhara
श्रेया के साथ मंच पर जुगलबंदी करते शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं कि संगीत दिलों को जोड़ता है। दूरियां मिटाता है और सुर मिलाता है। ऐसा ही कुछ इंदौर गौरव दिवस के मौके पर देखने को मिला जब राजनीतिक सुरों की भिन्नता के बावजूद एक साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। जिसने भी यह नजारा देखा वह देखता रह गया।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि इंदौर गौरव दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में था। यहां प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल की प्रस्तुति हो रही थी। श्रेया प्रस्तुति के लिए आई और मंच से सीएम शिवराज सिंह को श्रेया का अभिनंदन करने के लिए आमंत्रित किया गया। जब सीएम ने श्रेया का स्वागत किया तो श्रेया ने उनसे कहा कि आपको एक गीत गाना पड़ेगा। पहले तो सीएम शिवराज कहते रहे कि मैं तो फटे गले का हूं, नहीं गा सकूंगा।आज तो श्रेया को सुनना ही श्रेयस्कर रहेगा, लेकिन श्रेया की जिद के आगे सीएम झुके और मंच से गाना शुरू किया। नदिया चले चले रे धारा...तुझको चलना होगा...गीत शुरू किया। इसी दौरान सीएम ने सामने की पंक्ति में बैठे  भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को आवाज देकर मंच पर बुलाया और बाद में शिवराज और कैलाश की जुगलबंदी शुरू हुई। दोनों ने साथ में सुर से सुर मिलाए। हालांकि गायकी के शौकीन कैलाश विजयवर्गीय चाहते थे कि एक दो गीत और गाएं लेकिन बाद में मंच से नीचे आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed