फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Preparations for GER complete, GER route divided into five sectors... know what will be the system and which routes will be restricted

इंदौर में गेर की तैयारियां पूरी: गेर मार्ग को बांटा पांच सेक्टरों में, जानिए क्या रहेगी व्यवस्था और कौन से मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

Mon, 21 Mar 2022 05:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

रंगपंचमी पर 22 मार्च को इंदौर में रंगारंग गेर निकलेगी। इस बार टोरी कॉर्नर की गेर आयोजन में शामिल नहीं होगी। पुलिस-प्रशासन ने गेर मार्ग को पांच सेक्टरों में बांटा है। दूरबीन से नजर रखी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Preparations for GER complete, GER route divided into five sectors... know what will be the system and which routes will be restricted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने पर ऐतिहासिक गेर की तैयारियां हो चुकी हैं। 22 मार्च को यह गेर निकलेगी। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान बनाया है। कुछ मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। इस बार टोरी कॉर्नर की गेर आयोजन में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन


गेर को लेकर पुलिस ने सोमवार को बैठक लेकर कार्ययोजना बनाई। जानकारी के मुताबिक गेर के मद्देनजर डायवर्शन पॉइंट बनाए गए हैं। मृगनयनी से एयरपोर्ट व गंगवाल बस स्टैंड जाने वाले वाहन इमली बाजार, जिंसी, बड़ा गणपति की ओर से आ-जा सकेंगे। मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड लाइन किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आ-जा सकेंगे। धार की तरफ से आने वाले वाहन एबी रोड या पलासिया की ओर जाने के लिए गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका, कलेक्टोरेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा होकर भंवरकुआं व अग्रसेन चौराहा की ओर से आ-जा सकेंगे। राजवाड़ा जाने के लिए वाहन चालक रिवर साइड रोड पर मृगनयनी से नगर निगम की ओर बनी शासकीय पार्किंग में तथा संजय सेतु के आगे पुल के पास बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर राजवाड़ा जा सकेंगे। गेर मार्ग निर्माणाधीन होने के चलते इस बार 73 साल से निकाली जा रही टोरी कॉर्नर की गेर नहीं निकाली जाएगी। संचालक शेखर गिरी का कहना है कि गेर निकालने की अनुमति गोराकुंड से मिली थी, जबकि हमें जो मार्ग चाहिए था, वह नहीं मिला। इसके चलते गेर नहीं निकालने का निर्णय लिया। अब गेर अगले साल निकलेंगे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
  • हेमिल्टन रोड व फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर
  • इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर
  • बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर
  • यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर
  • नृसिंह बाजार से सीतलामाता बाजार की ओर
  • मालगंज से लोहारपट्टी की ओर
  • जवाहर मार्ग से सराफा, बजाजखाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • जवाहर मार्ग व राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस तथा अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस व दो पहिया तथा चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भंवरकुआं से आ-जा सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सफाई के रहेंगे विशेष इंतजाम 
इधर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा गौराकुंड से राजवाड़ा तक गेर मार्ग को वाहनों व आम लोगों के चलने लायक बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर गत दो दिनों से पानी का छिड़काव करने के साथ रोड रोलर के माध्यम से सड़क का समतलीकरण किया जा रहा है ताकि धूल न उड़े। इसके अलावा इस मार्ग पर चूरी भी बिछाई गई है। सोमवार को भी मार्ग पर पानी का छिड़काव और समतलीकरण का कार्य किया गया। चूंकि इस बार टोरी कॉर्नर से कोई भी गेर नहीं निकलेगी ऐसे में गेर वाले दिन टोरी कॉर्नर से लोहारपट्टी की ओर मार्ग को बैरिकेड्स कर बंद किया जाएगा। इस मार्ग पर भारत माता मंदिर के पास ट्रेंचलेस तरीके से खुदाई के कारण जो गड्ढा बना था, निगम की टीम ने उसका भराव करवा दिया है।

इस वर्ष गेर नॉर्थ राजमोहल्ला से शीतला माता बाजार, गौराकुंड चौराहा होते हुए राजवाड़ा तक पहुंचेगी। इस वजह से निगम द्वारा इन मार्गों पर पुलिस प्रशासन के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रंगपंचमी पर गेर में शामिल पानी के टैंकरों की मिसाइल को रीफिल करने के लिए निगम द्वारा दो से तीन पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी का इंतजाम भी किया जाएगा। इसी तरह गेर के पहले इस मार्ग पर मौजूद निजी इमारतों को लोग तिरपाल से ढंक रहे हैं। वहीं नगर निगम द्वारा इस मार्ग पर मौजूद ऐतिहासिक राजवाड़ा व गोपाल मंदिर को तिरपाल से ढंका गया है ताकि गेर के दौरान उड़ने वाले रंग व गुलाल से इन इमारतों को नुकसान न हो। निगम द्वारा रंगपंचमी के दिन गेर मार्ग की सफाई के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। 300 से अधिक सफाईकर्मियों का एक विशेष दल बनाया गया है। इसमें जोन स्तर की टीमें भी शामिल होंगी। ये टीमें गेर निकलने के बाद गेर मार्ग की सफाई करेगी। सफाई के रोड स्वीपिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।


गेर मार्ग को बांटा पांच सेक्टरों में
पुलिस-प्रशासन ने रंग पंचमी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने तो पूरे गेर मार्ग को पांच सेक्टर में बांटा है। इसका जिम्मा एसीपी व टीआई स्तर के अफसरों को सौंपा गया है। पुलिस ने उन 14 छोटे-बड़े रास्तों को सील करने का निर्णय लिया है जो राजवाड़ा को जोड़ते हैं। गेर के लिए राजवाड़ा पर अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से 85 सीसीटीवी कैमरों का लाइव फीड मिलता रहेगा। पूरे गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था एक एसीपी, दो टीआई संभालेंगे और उनके साथ 20-20 पुलिसकर्मियों का रिजर्व बल रहेगा। करीब 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें एसीपी और टीआई शामिल हैं। राजवाड़ा व गेर मार्ग पर सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। गेर को लेकर 4500 अफसर और कर्मचारी तैनात रहेंगे। 14 रास्तों को बंद कर दो व चार पहिया वाहनों के आने पर रोक लगा दी जाएगी। दूरबीन से नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed