फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore Pregnant woman died without ventilator sonu sood calls to hospitals

इंदौर: वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम

Sun, 25 Apr 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 01:22 PM IST
सार

 महिला की जान बचाने के लिए प्रदेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क किया गया । यहां तक कि मुंबई में कोरोना काल में प्रवासी मजूदरों की मदद करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद को भी फोन किया गया लेकिन वह भी व्यवस्था नहीं करा पाए। 

विज्ञापन
indore Pregnant woman died without ventilator sonu sood calls to hospitals
गर्भवती महिला की मौत - फोटो : PTI

विस्तार

इंदौर में वेंटिलेटर नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला का ऑक्सीजन लेवल 40 पर पहुंच गया था। परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों में वेंटिलेटर के लिए चक्कर लगाते रहे लेकिन वेंटिलेटर नसीब नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला की जान बचाने के लिए प्रदेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क किया गया । यहां तक कि मुंबई में कोरोना काल में प्रवासी मजूदरों की मदद करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद को भी फोन किया गया लेकिन वह भी व्यवस्था नहीं करा पाए। 

विज्ञापन


महिला का ऑक्सीजन लेवल 40 पर था
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन महिला को लेकर अस्पतालों का चक्कर लगाने लगे। लेकिन कही पर बेड नहीं मिल रहा था। कुछ घंटे बाद नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में महिला को बेड मिला। डॉक्टर ने महिला की हालत देखते हुए तत्काल वेंटिलेटर बेड व्यवस्था करने को कहा । लेकिन कहीं पर आईसीयू बेड खाली नहीं था। महिला का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था।
विज्ञापन


किसी नेता की मदद भी नहीं आई काम
महिला के परिजन रात में शहर के कई दिग्गज नेताओं से संपर्क किया लेकिन कही से मदद नहीं मिल रही थी। फिर उसने अपने एक साथी की मदद से मुंबई में रात 1 बजे फोन कर मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद ने मदद का भरोसा भी दिया। लेकिन करीब 3 बजे के आसपास गर्भ में पल रहे बच्चे की सांसें चलनी बंद हो गई और थोड़ी देर बाद महिला की भी मौत हो गई। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी एक पांच साल की बच्ची भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार को राज्य में करीब 13 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना कर्फ्यू से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed