फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Police turned away people who had come to celebrate at Indore's Rajwada, and cleared the square after

Indore: इंदौर के राजवाड़ा पर जश्न मनाने आए लोगों को पुलिस ने लौटाया, पौन घंटे बाद खाली कराया चौक

Mon, 29 Sep 2025 01:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Sep 2025 01:53 AM IST
सार

सायरन बजाते पुलिस वाहन भीड़ के बीच से गुजरने लगे। पुलिसकर्मी राजवाड़ा चौक खाली कराते हुए सभी को अपने घरों की तरफ लौटा रहे थे, जो राजवाड़ा की तरफ जाना चाह रहे थे, उन्हें भी रोका जा रहा था। पुलिस के इस रवैये से लोग नाराज भी हुए।  

विज्ञापन
Indore: Police turned away people who had come to celebrate at Indore's Rajwada, and cleared the square after
राजवाड़ा से भीड़ हटाते पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से होने वाले क्रिकेट मुकाबले में जब भी टीम इंडिया जीत दर्ज कराती है तो इंदौर का राजवाड़ा भारतीय जीत का गवाह बनता है। रविवार को तो टीम इंडिया ने एशिया कप के फायनल में जीत दर्ज बनाई। राजवाड़ा पर जीत का जश्न तो जोरदार मनना ही थी, लेकिन इस जश्न पर पुलिस की सख्ती भारी पड़ गई।  आखिरी की दो गेंदों तक चले मैच में जीत दर्ज कराने के बाद 12 बजे भीड़ राजवाड़ा पर जुटी, लेकिन 45 मिनट बाद ही पुलिस जवानों ने सीटियां बजाना, लाठी फटकारना शुरू कर दी औरर राजवाड़ा को खाली कराया जाना लेगा। पुलिस को लोगों को यह रवैया नागवार गुजरा,क्योकि कई परिवार साढ़े 12 बजे तक राजवाड़ा पर पहुंच पाए थे अौर उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

सायरन बजाते पुलिस वाहन भीड़ के बीच से गुजरने लगे। पुलिसकर्मी राजवाड़ा चौक खाली कराते हुए सभी को अपने घरों की तरफ लौटा रहे थे, जो राजवाड़ा की तरफ जाना चाह रहे थे, उन्हें भी रोका जा रहा था। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि पहले तो कभी इस तरह का रवैया टीम इंडिया की जीत पर पुलिस ने नहीं अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Indore: Police turned away people who had come to celebrate at Indore's Rajwada, and cleared the square after
पौने एक बजे राजवाड़ा हो गया सूना। - फोटो : अमर उजाला

चलिए घरों की तरफ रवाना हो जाए...

पुलिस वाहन में बाइक पर लोगों को चेताया जा रहा था कि चलिए अब घरों की तरफ रवाना हो जाए। जश्न समाप्त हो चुका है। ट्रैफिक जाम और भीड़ के कारण कई लोग देरी से राजवाड़ा तक पहुंचे, लेकिन उन्हें सूना राजवाड़ा देखकर अफसोस हुआ। पुलिस जवानों ने उन्हें राजवाड़ा के सामने नहीं जाने दिए। एक नाराज क्रिकेटप्रेमी ने कहा कि धारा-144 की तरह भीड़ को राजवाड़ा से हटाया जा रहा है। जश्न मनाने परिवार के लोग महिला व बच्चों के साथ आए थे, लेकिन पुलिस जवाह समझ रहे थे कि असामाजिक तत्व हुड़दंग करने राजवाड़ा पर आए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed