फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore patalpani kalakund heritage train trial successful start soon

Indore News: पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का ट्रायल सफल, जल्द शुरू होगी यात्रा

Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का रेलवे ने सफल ट्रायल किया है। छह कोच वाली यह ट्रेन जल्द पर्यटकों के लिए शुरू होने की संभावना है। इसमें एसी विस्टाडोम समेत नॉन-एसी कोच होंगे। करीब 9.5 किलोमीटर का सफर जंगल, झरनों, सुरंगों और प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरेगा। टिकट ऑनलाइन बुक होंगे।

विज्ञापन
indore patalpani kalakund heritage train trial successful start soon
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का संचालन जल्द ही दोबारा शुरू होने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की एकमात्र पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का संचालन जल्द ही दोबारा शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने गुरुवार दोपहर पातालपानी से कालाकुंड के बीच इस ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण करने के साथ ट्रेन के डिब्बों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उम्मीद है कि शनिवार से यह ट्रेन पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। निरीक्षण के बाद नियमित संचालन जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


डिब्बों का रखरखाव और विशेष कोच
इससे पहले, रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन के सभी छह कोच रखरखाव के लिए बीकानेर भेजे थे। मरम्मत के बाद ये कोच पिछले सप्ताह इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से रेल प्रशासन मालगाड़ी के माध्यम से कोचों को पातालपानी रेलवे स्टेशन लाया। स्टेशन पर दो भारी क्रेनों की मदद से कर्मचारियों ने सभी कोचों को मालगाड़ी से उतारकर रेलवे ट्रैक पर रखा। इस ट्रेन में कुल छह कोच होंगे, जिनमें चार नॉन-एसी और दो एसी विस्टाडोम कोच शामिल हैं। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं की जांच के बाद रेलवे जल्द ही ट्रेन संचालन का नोटिफिकेशन जारी करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल के छह लेन बायपास से हजारों पेड़ों पर संकट, 36 किमी सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा कोलार में कटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग और प्राकृतिक सफर
इस यात्रा के लिए पर्यटकों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। रेलवे ट्रेन के टिकट की ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान नहीं करेगा। संचालन शुरू होने के बाद पर्यटक ऑनलाइन आरक्षण कराकर इस यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज सेक्शन करीब 9.5 किलोमीटर लंबा है। यह सफर घने जंगलों, प्राकृतिक वादियों, झरनों और सुरंगों के बीच से गुजरता है। इसी वजह से यह ट्रेन पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही है। ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू होने से पातालपानी और कालाकुंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed