फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Passengers coming from abroad will have to get RTPCR test done at the airport, will have to stay there till the test report arrives.

इंदौर: विदेश से आए यात्रियों को RTPCR जांच रिपोर्ट मिलने तक विमानतल पर ही रुकना होगा

Mon, 06 Dec 2021 04:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर इंदौर प्रशासन अलर्ट है।  विदेशों से आने वाले यात्रियों को अब विमानतल पर ही RTPCR जांच करवानी होगी। टेस्ट रिपोर्ट आने तक विमानतल पर ही रूकना पड़ेगा।

विज्ञापन
Indore: Passengers coming from abroad will have to get RTPCR test done at the airport, will have to stay there till the test report arrives.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर इंदौर प्रशासन अलर्ट है। नवंबर माह में विदेशों से करीब 400 लोग इंदौर आए हैं। इनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है। लगभग 100 लोगों के बारे में पता नहीं चल सका है। इनकी तलाश की जा रही है। विदेशों से आने वाले यात्रियों को अब विमानतल पर ही RTPCR जांच करवानी होगी। टेस्ट रिपोर्ट आने तक यानी 6 घंटे विमानतल पर ही रूकना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, ओमिक्रॉन को लेकर इंदौर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पिछले दिनों विदेश से आए 400 लोगों में से 300 लोगों को ही स्वास्थ्य विभाग ट्रेस कर पाया है। इंदौर आने वाले अधिकांश लोग अमेरिका, यूके, नॉर्वे, स्वीडन आदि देशों से आए हैं। कुछ ऐसे हैं जो दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, गोवा आदि शहरों में होते हुए इंदौर पहुंचे हैं। इनकी सैंपलिंग के लिए टीम बनाई गई है। डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों की करीब 38 टीमें जांच में जुटी है। 216 लोगों की RTPCR जांच की गई है। चिंता इस बात की है कि सौ लोग इंदौर तो आए लेकिन अब उनका पता नहीं चल रहा है कि वे यहां से कहां गए। उनके नंबरों के आधार पर जानकारी खंगाली जा रही है। कुछ लोग दूसरे राज्यों में गए हैं जिससे उन्हें खोजने में तकलीफ आ रही है।
विज्ञापन


विमानतल पर ही होगी RTPCR जांच
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अब सख्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए हैं कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की विमानतल पर ही RTPCR जांच की जाएगी। अधिकतम छह घंटे में यात्रियों को इसकी रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट आने तक यात्रियों को विमानतल पर ही रहना होगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संबंधित को विमानतल से सीधे अस्पताल भेजेंगे। निगेटिव रिपोर्ट आने पर यात्री को अपने घर में सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। सात दिन तक स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने बुलाई बैठक 
नए वैरिएंट को लेकर इंदौर प्रशासन भी अलर्ट है और बैठकें हो रही है। सोमवार रात को कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर निगम के जोनल अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की बैठक भी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed